लंदन में बेटे अकाय के साथ इस अंदाज में नजर आए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, देखें Photos

Published : Sep 23, 2025, 07:15 PM IST
virat kohli anushka sharma

सार

विराट कोहली की लंदन में आउटिंग फोटोज वायरल हुई हैं, जिसमें अनुष्का बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमा रही हैं और विराट उनके साथ नजर आए। कपल ने बेटे का चेहरा कैमरे से छुपाकर प्राइवेसी बनाए रखी। 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इस समय वो सबसे दूर लंदन में सुकून के पल बिता रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें दोनों अपने बेटे अकाय को स्ट्रॉलर में घुमाते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है अनुष्का और विराट की फोटोज में खास?

तस्वीरों के एक कोलाज में अनुष्का, अकाय को उनके स्ट्रॉलर में घुमाते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, विराट उनके साथ चल रहे हैं। इस दौरान जहां अनुष्का मैरून स्वेटशर्ट और लेगिंग्स के साथ सिर पर कैप लगाए हुए नजर आ रही हैं। वहीं विराट ब्राउन स्वेटशर्ट और ब्लू जींस में दिखाई दे रहे हैं। इस आउटिंग के दौरान नन्हा अकाय अपने स्ट्रॉलर में आराम से बैठा था। अनुष्का और विराट कई बार अपने बेटे की प्राइवेसी बनाए रखने की अपील करते हैं। ऐसे में फोटोज में अकाय का चेहरा कैमरों से दूर रखा गया। अब इन फोटोज को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। जहां एक ने लिखा, 'लंबे समय बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।' दूसरे ने लिखा, 'यह पावर कपल लंदन में साथ देखा गया। दोनों हमेशा किंग और क्वीन जैसे लगते हैं।' वहीं तीसरे ने लिखा, ‘लंदन में ही रहो, प्यारे, परिवार के साथ समय बिताओ।’

 

ये भी पढ़ें..

कौन हैं ये सेलेब्स, जो साल 2025 में बनने जा रहे पेरेंट्स, लिस्ट में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल का भी नाम

VIDEO: परिणीति चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेबी बंप, फैंस ने की ग्लो की तारीफ तो कुछ की टमी पर अटकी नजर

कब हुई थी अनुष्का और विराट की शादी?

अनुष्का और विराट ने 2013 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों की पहली मुलाकात एक ऐड सेट पर हुई थी। फिर लगभग चार साल तक डेटिंग करने के बाद, इस कपल ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी कर ली। इसके बाद अनुष्का ने जनवरी 2021 में अपनी पहली बेटी वामिका को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने 15 फरवरी, 2024 को वो बेटे अकाय के पेरेंट्स बने। ऐसा माना जाता है कि फरवरी 2024 में अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गए। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Honey Singh के 20 सेकंड के वीडियो में गाली, बेहद गंदी सलाह, देखकर जमकर भड़क रहे लोग
Dhurandhar 2 में अक्षय खन्ना की एंट्री का खुला राज! जानिए कैसा होगा रोल और क्या होगी कहानी?