
एंटरटेनमेंट डेस्क.विराट कोहली (Virat Kohli)और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर खबर है कि कपल लंदन शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहा है। इसी बीच लंदन की सड़कों पर विराट-अनुष्का बेटे अकाय ( Akaay) के साथ नजर आए, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि कपल की बेटे के साथ यह पहली पब्लिक अपीरियंस है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कैजुअल लुक में हैं और उन्होंने बेटे अकाय को गोद में ले रखा है। हालांकि, वीडियो काफी दूर से बनाया गया है, जिससे अकाय का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, अनुष्का शॉर्ट्स में एक फूलों की शॉप के पास खड़ी नजर आ रही हैं। कपल के साथ उनकी बेटी वामिका भी है, जो वीडियो में दिखाई नहीं दे रही है।
विराट-अनुष्का प्राइवेट रखते हैं अपनी पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। वे बच्चों के साथ किसी इवेंट या फिर पब्लिक प्लेस पर जाना पसंद नहीं करते हैं। बताया जाता है कि वे नहीं चाहते कि उनके बच्चों को ज्यादा लाइमलाइट मिले। आपको बता दें कि विराट-अनुष्का की बेटी वामिका 3 साल की हो गई है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। वहीं, इसी साल फरवरी में बेटे की मां बनी अनुष्का ने अभी तक अकाय का चेहरा भी नहीं दिखाया है।
फिल्मों में दूर अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर की बात करें तो वो ज्यादा लंबा नहीं रहा है। उन्होंने 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद वे बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, पीके, बॉम्बे वेलवेट, दिल धड़कने दो, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल सहित अन्य फिल्मों में नजर आईं। अनुष्का की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही लेकिन उन्होंने अपने दम पर एक भी हिट नहीं दी। वे आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आईं थीं, जो डिजास्टर साबित हुई थी। इसके बाद वे 2022 में फिल्म किला में कैमियो करती नजर आईं। वहीं, उनकी फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस रिलीज का इंतजार कर रही हैं।
ये भी पढ़ें...
5 साल से नहीं TV के अकबर के पास कोई काम, अब पहचानना भी मुश्किल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।