
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके विवेक अग्निहोत्री अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। विवेक की अगली फिल्म का नाम पर्व है। इस फिल्म की कहानी एस एल भैरप्पा की किताब पर्व से ली गई है, जो कन्नड़ भाषा में लिखी गई है। यह संस्कृत महाकाव्य महाभारत का पुनर्कथन है, जिसे प्रिंसिपल कैरेक्टर्स के पर्सनल रिफ्लेक्शन से नरेट किया गया है। वहीं इस नॉवेल को मॉडर्न क्लासिक के रूप से सराहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म तीन पार्ट वाली बड़ी फ्रेंचाइजी होगी।
इस जगह होगी फिल्म की अनाउंसमेंट
वहीं कहा जा रहा है कि विवेक अग्निहोत्री के लिए आज (20 अक्टूबर) एक बड़ा दिन होने वाला है, क्योंकि वो बेंगलुरु में इस फिल्म की अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ, प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस पल्लवी जोशी, को-राइटर प्रकाश बेलावाड़ी और नॉवेल के लेखक, एस. एल. भैरप्पा भी इस इवेंट में शामिल रहेंगे।
गंभीर मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री एक बहुमुखी कलाकार हैं, जो एक भारतीय फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने 1990 में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों पर की गई दर्दनाक टॉर्चर की कहानी बताई है। 2022 में फिल्म ने तकरीबन 340 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं उन्होंने इसके बाद 'द वैक्सीन वॉर' को प्रोड्यूस किया। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और राइमा सेन अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।
हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के लिए बधाई दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने फिल्म की सराहना की है और इसमें हमारे देश के वैज्ञानिकों के कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अथक प्रयासों के चित्रण की सराहना की थी।
और पढ़ें...
क्या 'मिस्टर इंडिया 2' में नजर आने वाले हैं अनिल कपूर? इस वजह से लोग लगा रहे कयास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।