अनिल कपूर ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है, जिससे उनके फैंस चौंक गए हैं। वहीं अनिल ने अब तक इसके पीछे की वजह नहीं बताई है। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) इस समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिससे उनके फैंस शॉक्ड हो गए हैं। वहीं लोग तरह-तरह से कयास लगा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनिल कपूर ने क्यों डिलीट किया अकाउंट

अनिल कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट एकदम खाली हो गया है। न एक भी पोस्ट है और न ही इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो है। हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है, कि अनिल ने अपने सभी पोस्ट को क्यों डिलीट कर दिया है, लेकिन उनके फैंस काफी कंफ्यूज हैं। जबकि कुछ उनकी 1987 की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के संभावित सीक्वल का संकेत दिया।

जहां एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह कुछ रोमांचक होने वाला है। अनिल कपूर निश्चित रूप से कुछ दिलचस्प प्लान कर रहे हैं।' दूसरे ने लिखा, 'मिस्टर इंडिया पार्ट 2 आ रहा है।' वहीं ने अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनिल कपूर की खाली प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'डैड!?' अब देखना खास होगा कि अनिल कपूर कब इस बात से पर्दा उठाएंगे और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट करने की वजह बताएंगे।

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आपको बता दें अनिल कपूर 'एनिमल' में रणबीर कपूर के पिता बलबीर सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें..

Josh ने लॉन्च किया 'Lighting A Lamp', इस दशहरा असल बुराइयों का होगा दहन