कौन है बॉलीवुड का ये फ्लॉप स्टारकिड, जिसने खुद के दम पर खड़ा किया 1200 करोड़ का एम्पायर

Published : Sep 03, 2025, 01:18 PM IST
vivek oberoi birthday net worth business bollywood career and films

सार

विवेक ओबेरॉय 49 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था। बता दें कि वे बॉलीवुड फिल्मों के फेमस विलेन सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। हालांकि, विवेक को फिल्म इंडस्ट्री में सक्सेस नहीं मिली। उनकी गिनती फ्लॉप स्टार किड में आती है। 

49 साल के विवेक ओबेरॉय का पूरा नाम विवेक आनंद ओबेरॉय है। वे एक्टर के साथ बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 2002 में आई फिल्म कंपनी से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। हालांकि, वे अपनी सक्सेस और स्टारडम को संभाल नहीं पाए थ और फ्लॉप हीरो कहलाए। लेकिन बिजनेस की दुनिया में उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया और खुद के दम पर 1200 करोड़ का एम्पायर खड़ा किया।

विवेक ओबेरॉय की संपत्ति और बिजनेस के बारे में

सलमान खान के साथ विवाद और कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद उनका करियर का ग्राफ डाउन होता गया। देखते ही देखते हुए उन्हें इंडस्ट्री से साइडलाइन कर द‍िया गया। हालांकि, वे फिल्में करते रहे और साथ ही बिजनेस में भी हाथ आजमाया। उन्होंने खुद को एक इंडस्ट्रियलिस्ट के रूप में स्थापित किया। उन्होंने रियल एस्टेट, एड-टेक, ज्वेलरी, एग्रीकल्चर टेक सहित कई इंडस्ट्री में इन्वेस्ट किया और आज वे 1200 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी यूएई में 7 बिलियन डॉलर की प्रॉपर्टीज को डेवलप कर रही हैं। उनकी एक हीरे की लैब कंपनी भी है, जिसका टर्न ओवर करोड़ों में है। खबरों की मानें तो उनका जुहू मुंबई में 2100 स्क्वायर फिट का एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 14 .25 करोड़ है। दुबई में भी उनका एक बंगला है। विवेक लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, क्रिसलर 300सी लिमोजिन, दो मर्सिडीज मॉडल (जीएलएस 350डी और जीएलई 250डी), और रोल्स-रॉयस कलिनन आदि कारें हैं।

ये भी पढ़ें... शक्ति कपूर के 8 लोटपोट करने वाले डायलॉग्स, जिन्हें सुनते ही छूट जाएगी हंसी

कैसा रहा विवेक ओबेरॉय का फिल्मी करियर?

विवेक ओबेरॉय ने गैंगस्टर फिल्म कंपनी से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वे रानी मुखर्जी के साथ रोमांटिक फिल्म साथिया में नजर आए। फिर वे कॉमेडी फिल्म मस्ती (2004), हॉरर मूवी काल (2005), एक्शन थ्रिलर शूटआउट एट लोखंडवाला (2007), क्राइम ड्रामा ओमकारा (2006) और कुर्बान (2009) जैसी फिल्मों में नजर आए। इन फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद भी किया गया। बॉलीवुड के साथ उन्होंने साउथ की फिल्मों में काम किया। वे एक्शन फिल्म विवेगम (2017), लूसिफेर (2019), विनय विधेया रामा (2019) और कडुवा (2022) में विलेन के रोल में नजर आए।

ये भी पढ़ें... जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज हो रही है हॉरर सीरीज वेडनेसडे सीजन 2 पार्ट 2

विवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ

विवेक ओबेरॉय का पूरा नाम विवेकानंद है, जो स्वामी विवेकानंद के नाम पर बेस्ड है। दरअसल, उनके पिता और दादा उनके अनुयायी थे। उन्होंने बताया था कि जब वे फिल्म में आए तो उन्होंने आनंद नाम हटा दिया क्योंकि उनका मानना ​​था कि भिक्षु के नाम के साथ स्क्रीन पर रोमांस और डांस करना शर्मनाक होगा। बता दें कि फिल्म क्यों हो गया ना की को-स्टार ऐश्वर्या राय के साथ उनके अफेयर के किस्से भी उड़े। 2003 में उन्होंने दावा किया कि ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान ने उन्हें धमकी दी थी। 2005 में उनका ब्रेकअप हो गया था। 29 अक्टूबर 2010 को उन्होंने कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से बैंगलोर में शादी की। कपल के 2 बच्चे हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Karan Johar ने मुंबई में खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, KKHH डायरेक्टर ने चुकाए इतने CR
Dhurandhar Box Office Day 43: क्या Republic Day तक टिकेगी धुरंधर, छठे हफ्ते के बाद की इतनी कमाई