
एंटरटेनमेंट डेस्क. देशभर में अप्रैल फूल एन्जॉय किया जा रहा है। इस दिन लोग प्रैंक कर लोगों के मजे लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय देवगन ने एक बार ऐसा मजाक किया था कि उनके को-स्टार की बीवी ख़ुदकुशी की दहलीज तक पहुंच गई थी। यह खुलासा खुद अजय देवगन ने एक बातचीत के दौरान किया था। 2018 में अजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका प्रैक गलत चला गया था। उनके मुताबिक़, उन्होंने हाल ही (2018 में) में शादी करने वाले उनके को-स्टार्स की पत्नियों में से एक के साथ प्रैंक किया था। अजय के मुताबिक़, वह छोटे शहर से ताल्लुक रखती है और फिल्म इंडस्ट्री के बारे में थोड़ा-बहुत जानती है।
अजय ने आखिर क्या प्रैंक किया था?
अजय के मुताबिक़, उनका नाइट शूट चल रहा था और को-एक्टर अपनी पत्नी से सुबह ही मिल पाता था। अजय ने को-स्टार की पत्नी से कहा कि उसके पति का अफेयर चल रहा है और रात में वह कहीं और जाता है। कोई भी नाइट शूट नहीं हैं। अजय ने यह भी कहा कि वे रात में 10:30 बजे तक वे अपने कमरे में लौट जाते हैं। अजय के मुताबिक़, उन्होंने 8 दिन तक लगातार उस को-स्टार की पत्नी के साथ प्रैंक किया। उस महिला को अजय के प्रैंक की होस्त्री के बारे में पता था। बावजूद इसके 9वें दिन उसने ड्रग ले लिया। इस घटना के बाद अजय के को-स्टार की पत्नी मरते-मरते बची थी।
अजय देवगन की अपकमिंग फ़िल्में
अजय देवगन 2 अप्रैल को 55 साल के होने जा रहे हैं। वे लगातर हिट पर हिट फ़िल्में दे रहे हैं। उन्हें पिछली बार हिट फिल्म 'शैतान' में देखा गया था, जो अब भी सिनेमाघरों में चल रही है और वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाने के करीब पहुंच गई है। उनकी अगली फिल्म 'मैदान' 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। इसके अलावा अजय देवगन को इसी साल आगे 'औरों में कहां दम था', 'सिंघम अगेन' और 'रेड 2' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा।
और पढ़ें…
Crew के सबसे ज्यादा फीस करीना कपूर को मिली, जानिए किसने कितने रुपए लिए
2024 के 3 माह में आईं 415 फ़िल्में, कमाई 1934 करोड़, फिर भी ये 10 ही HIT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।