बोनी कपूर ने की बेटी जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की जमकर तारीफ, कही यह बात

Published : Apr 01, 2024, 02:09 PM IST
Janhvi Kapoor

सार

जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने हाल ही में उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बात की और कुछ खुलासे किए। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बोनी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बात की और उनकी जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो हमेशा से जानते थे कि शिखर हमेशा जान्हवी के साथ रहेगा, वो कभी उसका एक्स नहीं बनेगा।

बोनी कपूर ने शिखर पहाड़िया के बारे कही यह बात

बोनी कपूर ने कहा, 'मुझे वो पसंद है। यहां तक कि कई साल पहले, जब जान्हवी उनकी दोस्त नहीं थी, लेकिन तब भी मैं उसके साथ फ्रेंडली था। मुझे कहीं ना कहीं पता था कि वो कभी जान्हवी का एक्स नहीं बन सकता। वो हमेशा साथ था। जान्हवी हों, अर्जुन हों या फिर खुद वो, शिखर हमेशा सबकी मदद के लिए खड़ा रहता है। वो सबका साथ देता है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारे सेट अप में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं।'

ऐसे उड़ी थी जान्हवी कपूर और शिखर के रिलेशनशिप की अफवाह

जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन वो उनके साथ लंच और डिनर डेट पर जाने से कभी नहीं कतराती हैं। पिछले महीने अपने 27वें जन्मदिन पर जान्हवी ने शिखर और करीबी दोस्त ओरी उर्फ ​​ओरहान अवत्रामणि के साथ तिरुपति मंदिर का दौरा किया था। बता दें शिखर पहाड़िया राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। कथित तौर पर शिखर और जान्हवी पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। कॉफ़ी विद करण सीज़न 7 में करण जौहर ने डेटिंग की अफवाहों की लगभग पुष्टि कर दी थी, लेकिन जान्हवी ने तब कहा था कि वो सिंगल हैं। कथित तौर पर पिछले साल दोनों के बीच समझौता हो गया था।

और पढ़ें..

क्या बन रही Student Of The Year 3? करन जौहर ने शेयर किया मूवी को लेकर BIG अपडेट

PREV

Recommended Stories

धुरंधर से पहले देखें ये 5 सबसे वायलेंट फिल्में, चौथे वाली देख खड़े होंगे रोंगटे
कितनी है Dhurandhar के इन 7 स्टार्स की उम्र, कौन सबसे बड़ा और कौन छोटा, जानें