अजय देवगन की इस हरकत की वजह से को-एक्टर की पत्नी ने की थी सुसाइड करने की कोशिश

अजय देवगन ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने अपने को-एक्टर की पत्नी के साथ ऐसा मजाक किया कि वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई थी।

Anshika Shukla | Published : Apr 1, 2024 7:13 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन फिल्मों में जमकर कॉमेडी करते हैं। हालांकि वो रियल लाइफ में बहुत सीरियस रहते हैं, लेकिन वो अपने को-स्टार्स के साथ खूब मजाक करते हैं। एक बार तो ऐसा हुआ था कि अजय ने एक को-एक्टर की पत्नी के साथ ऐसा मजाक कर दिया था, कि वो आत्महत्या करने पर मजबूर हो गई थी। अब यह खबर हाल ही में रेडिट पर फिर से सामने आई, जिसके कारण नेटिज़न्स ने अजय की जमकर आलोचना करने लगे।

अजय देवगन ने किया यह खुलासा

अजय ने कहा, 'सालों पहले, एक एक्टर था, जिसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी और एक आउटडोर शूट के लिए हम लोग गए थे। वो अपनी पत्नी को साथ लाया था। वो एक छोटे शहर की साधारण लड़की थी। उस समय हम रात में शूटिंग करते थे। वो जाहिर तौर पर सुबह अपने पति से मिलती थी। हम उसकी पत्नी को बताते रहते थे कि उसके पति का अफेयर चल रहा है और रात में वो कहीं चला जाता है। रात में कोई शूटिंग नहीं होती। मैं उसे बताता था कि मैं रात 10.30 बजे अपने कमरे में लौट आता था। इस पर उसने कहा कि उसे अपने पति पर भरोसा है। यह आठ दिनों तक चलता रहा। नौवें दिन, हम उठे और पता चला कि उसने वास्तव में गोलियां ली। फिर हस उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वो पूरे समय इस बात पर अपने पति से लड़ती रही, उससे पूछती रही कि वह क्या कर रहा है!'

लोग कर रहे ऐसे रिएक्ट

अब इस खबर के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'अजय इसके बारे में ऐसे खुलकर बात कर रहा हैं, जैसे कि यह एक बड़ाई हो, अपने आप में बकवास है। कभी-कभी इसे गंभीर चीज में बदलने के बजाए इसे खत्म करना और शरारत को छोड़ देना बेहतर होता है।' वहीं नेटिज़न्स में से कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह वीर दास की पत्नी थीं और वो जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे वो 2015 में रिलीज हुई 'शिवाय' थी।

और पढ़ें..

अप्रैल में OTT पर मचेगा धमाल, रिलीज होगी यह 5 बड़ी वेब सीरीज; देखें पूरी लिस्ट

Share this article
click me!