
एंटरटेनमेंट डेस्क. पापा अनिल मेहता की मौत के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का यह पहला बर्थडे है। मलाइका 51 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1973 में ठाणे में हुआ था। मलाइका फिल्मों में नजर आए या न आए वे लाइमलाइट में हमेशा बनी रहतीं हैं। एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर, वीजे और टीवी पर्सनैलिटी मलाइका ने अपनी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। महज 11 साल की थी जब मलाइका के माता-पिता का तलाक हो गया था। मां ने अकेले पाला, इस दौरान उन्हें कई बार तंगी के दौर से भी गुजरना पड़ा। मलाइका ने मॉडल बनने का सपना देखा था और वो पूरा भी किया। अपनी लाइफ को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अरबाज खान से शादी की। शादी कर जब वे पहली बार सलमान खान और उनकी फैमिली से मिली तो क्या हुआ था, इसका खुलासा खुद मलाइका ने एक इंटरव्यू में किया था।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 5 साल डेटिंग के बाद शादी की थी। शादी का प्रपोजल भी मलाइका ने दिया था। कपल की शादी क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी कर जब मलाइका पहली बार अपने ससुराल पहुंची तो सलमान खान के घर पर उनके साथ क्या हुआ, इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था। मलाइका ने बताया कि ससुरालवालों ने उनका पूरे दिल से स्वागत किया था। सबकुछ नॉर्मल था, कोई तड़क-भड़क नहीं थी। सोहेल शॉर्ट में बैठे थे तो सास सलमा ने उन्हें गले लगाया था। मलाइका ने बताया था उनकी सास ने उन्हें कभी किसी भी बात के लिए नहीं टोका था। कपड़े, स्टाइल-करियर कभी किसी चीज को लेकर कोई सवाल नहीं किए। मलाइका ने हमेशा अपनी सास की तारीफ की और बताया था कि उनका सपोर्ट हमेशा मिला।
मलाइका अरोड़ा का सिलेक्शन एमटीवी के लिए वीजे के तौर पर हुआ था। इसके बाद उन्होंने साइरस ब्रोचा के साथ लव लाइन और स्टाइल चेक शो को को-होस्ट किया। फिर मलाइका ने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री ली और कई विज्ञापनों में काम किया। साथ ही जस अरोड़ा के साथ बल्ली सागू के गुर नाल इश्क मीठा.. म्यूजिक एल्बम में काम किया। 1998 में फिल्म दिल से के आइटम सॉन्ग छैया छैया..कर मलाइका रातोंरात स्टार बन गई। इस गाने में उनके साथ शाहरुख खान भी थे। 2010 में उन्होंने दबंग फिल्म के आइटम नंबर मुन्नी बदनाम.. किया। ये गाना खूब पॉपुलर हुआ। मलाइका ने ज्यादातर फिल्मों में आइटम नंबर ही किए। उन्होंने बिच्छू, इंडियन, कांटे, मां तुझे सलाम, काल, वेलकम, हाउसफुल, हैप्पी न्यू ईयर सहित अन्य फिल्मों में आइटम नंबर किए। मलाइका टीवी के कई रियलिटी शोज को जज कर चुकीं हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। शादी के बाद कपल एक बेटे के पेरेंट बने। 19 साल साथ रहने के बाद मलाइका-अरबाज ने तलाक ले लिया। मलाइका ने एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ मांगे थे और अरबाज ने उन्हें 15 करोड़ दिए थे। बेटा मलाइका के साथ रहा। तलाक फाइनल होने से पहले ही मलाइका का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ने लगा था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा। फिर मलाइका ने अपने 45वें बर्थडे पर अर्जुन के साथ अपनी रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। बता दें कि इसी साल अगस्त में दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर दिया। अब मलाइका ज्यादा से ज्यादा काम पर फोकस करना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें...
1 रोल के लिए दांव पर लगाए 5 साल और बन गया सबसे महंगा हीरो, कौन है ये REBEL STAR
पतली डोरी पर टिकी बैकलेस ड्रेस में हसीना, कभी बनने वाली थी कपूर खानदान की बहू
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।