
एंटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल, डांसर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 51 साल की हो गई हैं। 23 अक्टूबर 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा ने पहचान अपने आइटम नम्बर्स से बनाई है। उन्होंने अपने 27 साल के करियर में उन्होंने 25 से ज्यादा आइटम नम्बर्स में काम किया है। आपको बताते हैं मलाइका के टॉप 10 आइटम नम्बर्स के बारे में...
यह गाना 1997 की फिल्म 'दिल से' में फिल्माया गया था। डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म के इस गाने को सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने आवाज़ दी थी और मलाइका इसमें शाहरुख़ के साथ ट्रेन की छत पर डांस करती नज़र आई हैं।
यह गाना 'प्यार के गीत' म्यूजिक एल्बम में फिल्माया गया था, जिसे सुखविंदर सिंह और शुभा मुद्गल ने आवाज़ दी थी। गाने में मलाइका के साथ अरबाज़ खान दिखाई दिए थे।
यह गाना सनी देओल स्टारर 'इंडियन' में फिल्माया गया था। गाना सुनिधि चौहान और ऋचा शर्मा ने गाया है।
अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'काल' में यह गाना फिल्माया गया था, जिसमें मलाइका के साथ शाहरुख़ खान ने परफॉर्म किया था। कुनाल गांजावाला ने यह गाना गाया है।
अक्षय कुमार, फरदीन खान और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म 'हे बेबी' के टाइटल सॉन्ग में मलाइका अरोड़ा जमकर थिरकी हैं। इस गाने को आवाज़ लॉय मेंदोंसा, नीरज श्रीधर, परवेज़ कादरी और रमण महादेवन ने दी है।
फिल्म 'वेलकम' के इस गाने को आवाज़ आनंद राज आनंद, शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल ने दी है। नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा के परफॉर्मेंस ने खूब दिल जीता था।
सलमान खान स्टारर 'दबंग' का यह गाना मलाइका अरोड़ा का सबसे पॉपुलर आइटम नंबर है। इस गाने को आवाज़ ममता शर्मा और ऐश्वर्या ने दी है।
ममता शर्मा और सुखविंदर सिंह की आवाज़ वाला यह गाना अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'हाउसफुल 2' में फिल्माया गया है। गाने में मलाइका ने कमाल की अदाएं दिखाई हैं।
सलमान खान स्टारर 'दबंग 2' में भी मलाइका अरोड़ा का आइटम नंबर था। इसमें वे सलमान के साथ ही परफॉर्म करती नज़र आई थीं। गाना वाजिद खान, ममता शर्मा और श्रेया घोषाल ने गाया है।
आयुष्मान खुराना स्टारर 'एन एक्शन हीरो' में मलाइका अरोड़ा का यह आइटम नंबर था। गाने को आवाज़ ज़हरा एस खान और यश नार्वेकर ने दी है।
और पढ़ें…
500 करोड़ में बनी फिल्म का भौकाल, रिलीज से पहले ही बटोर लिए 1085 करोड़!
पैरेंट्स से बगावत कर की 2 शादियां, अब क्यों बोली- मुझे दोनों नहीं करनी चाहिए थी?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।