
एंटरटेनमेंट डेस्क. अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी मोस्ट अवैटेड फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को दुनियाभर की लगभग 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी से पैन इंडिया बन चुके अल्लू अर्जुन ने अभी तक किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है। लेकिन अगर वे चाहते तो 9 साल पहले बॉलीवुड डेब्यू कर सकते थे और ब्लॉकबस्टर फिल्म दे सकते थे। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनकी हीरोइन करीना कपूर होतीं। लेकिन उन्होंने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। अगर वे इसे ना ठुकराते तो संभवतः आज सलमान खान से भी बड़े स्टार होते। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के बारे में और साथ ही यह भी बताते हैं कि अल्लू अर्जुन ने क्यों नहीं की यह फिल्म...
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल है 'बजरंगी भाईजान', जिसमें सलमान खान की मुख्य भूमिका थी। कबीर खान के निर्देशन वाली इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद अल्लू अर्जुन थे। उन्हें इसके लिए अप्रोच भी किया गया था। लेकिन उस वक्त वे अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे, जिसके चलते उन्हें इस फिल्म के लिए इनकार करना पड़ा और फिर पवन कुमार चतुर्वेदी यानी बजरंगी भाईजान का रोल सलमान खान को मिल गया। इस फिल्म को 2016 में बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था।
'बजरंगी भाईजान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया था। यह सलमान खान की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म है, जिसे उनकी कोई फिल्म 9 साल बाद भी नहीं पछाड़ पाई है। दुनियाभर में इस फिल्म ने ग्रॉस 918 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। बात अगर भारत में फिल्म की कमाई की करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 27.25 करोड़ रुपए कमाए थे और पहले वीकेंड में इसका कलेक्शन 102.60 करोड़ रुपए हो गया था। फिल्म ने भारत में पहले हफ्ते में 184.62 करोड़ और लाइफटाइम नेट 320.34 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
'बजरंगी भाईजान' की कहानी बजरंगी उर्फ़ पवन कुमार चतुर्वेदी (सलमान खान) और गूंगी बच्ची मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है। मुन्नी, जो पाकिस्तान से एक धार्मिक यात्रा के लिए भारत आए परिवार से बिछड़ जाती है और पवन को मिल जाती है। पवन किसी भी तरह उसे पाकिस्तान अपने घर पहुंचाना चाहता है लेकिन वह यह साबित करने में फेल रहता है कि मुन्नी पाकिस्तान से आई है। जब सभी कोशिशें नाकाम रहती हैं तो खुद पवन बिना वीजा के लिए मुन्नी को लेकर पाकिस्तान पहुंच जाता है। मुन्नी तो अपने घर पहुंच जाती है, लेकिन पवन को पाकिस्तानी पुलिस अरेस्ट कर लेती है और उसे भारतीय जासूस साबित करने में लग जाती है। पवन कैसे पाकिस्तान जाता है और वहां से कैसे वापस आ पाता है? यह इस फिल्म में रोचक और मजेदार तरीके से बताया गया है। फिल्म में सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा के अलावा करीना कपूर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, शरत सक्सेना और ओम पुरी जैसे कलाकारों ने भी अहम् भूमिका निभाई है।
और पढ़ें…
90s की 7 खूबसूरत हीरोइनों की बेटियां, जवान हो दे रहीं मां को भी टक्कर!
2024 की 10 सबसे बोल्ड वेब सीरीज, कमरा बंद कर अकेले में ही देखें!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।