इस एक्ट्रेस का सलमान खान ने किया था जीना हराम, जानिए खौफनाक रात का वो किस्सा

एक समय ऐसा था जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को काफी परेशान कर दिया था। सलमान के गुस्से और बर्ताव से तंग आकर ऐश्वर्या ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया। बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।

Anshika Shukla | Published : Sep 17, 2024 9:13 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान आज बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं, लेकिन एक समय ऐसा था, जब उन्होंने एक एक्ट्रेस को काफी परेशान कर दिया था। उस हसीना का नाम ऐश्वर्या राय है। ऐश्वर्या का जन्म मैंगलोर के कर्नाटक में हुआ था। कर्नाटक में कुछ समय रहने के बाद ऐश्वर्या के पेरेंट्स मुंबई शिफ्ट हो गए थे। वहीं ऐश्वर्या ने भी 9वीं क्लास से मॉडलिंग शुरू कर दी थी। कॉलेज तक आते-आते उनकी मॉडलिंग में दिलचस्पी बढ़ गई और धीरे-धीरे उन्हें बड़ी कंपनियों की ऐड फिल्म्स के ऑफर मिलने लगे। ऐसे में उन्होंने कई ऐड में काम किया। इसके बाद ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। इस कॉम्पिटिशन में पूरे वर्ल्ड से 87 मॉडल्स ने हिस्सा लिया था। ऐसे में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया और तभी से उनकी खूबसूरती के हर जगह चर्चे होने लगे।

सलमान-ऐश्वर्या को ऐसे हुआ था प्यार

Latest Videos

फिर ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड बनने के बाद फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'इरुवर' से डेब्यू किया। वहीं उन्होंने फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें सुपरस्टार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से माना जाने लगा। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और उन्हें प्यार हो गया और फिर कुछ ही दिनों में सलमान ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, लेकिन ऐश्वर्या ने इस प्रपोजल को ठुकरा दिया, जिससे सलमान काफी नाराज हो गए। ऐश्वर्या के इस रिश्ते को ठुकराने की पहली वजह उनका करियर था और दूसरी वजह उनके पिता थे। ऐश के पिता को सलमान के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं था।

सलमान की इन हरकतों से परेशान हो गई थीं ऐश्वर्या

हद तो तब पार हुई जब एक बार सलमान रात के 3 बजे ऐश्वर्या के घर पहुंच गए और गुस्से में दरवाजा तब तक पीटते रहे, जब तक उनके हाथ से खून बहने लगा। इसके साथ ही सलमान ने ऐश्वर्या को धमकी भी दी कि अगर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला, तो वो उनके घर से कूदकर मर जाएंगे। इसके बाद डर के मारे ऐश्वर्या ने सलमान को घर में एंट्री दी। फिर सलमान के इस व्यवहार की वजह से उन्होंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया। यह बात सुनने के बाद सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म 'कुछ ना कहो' के सेट पर खूब हंगामा किया। यहां तक कि वो ऐश्वर्या को खूब परेशान करते और उन्हें फोन करके गंदी तरीके से बात करते थे। 

इस बात का खुलासा खुद ऐश्वर्या ने किया था। उन्होंने कहा था, ‘सलमान शराब पीकर मेरे साथ कई बार मार पीट कर चुके थे। वहीं वो मेरे को-स्टार्स के साथ अफेयर के गंदे इल्जाम भी लगाते थे। मैं उनके इस व्यवहार को भी सहती थी, लेकिन जब सलमान ने मुझे धोखा दिया, तो मैंने उनसे ब्रेकअप कर लिया।’ इसके कुछ साल बाद 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। इस शादी से कपल को एक बेटी है, जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

और पढ़ें...

Border 2 BIG अपडेट: पता चल गया कब-कहां शुरू होगी Sunny Deol की फिल्म की शूटिंग

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केस: पुलिस इन 10 बड़ी गलतियों ने छीना ममता बनर्जी का सुकून । Kolkata Doctor Case
कोलकाता केस: ममता बनर्जी ने मानी 3 मांगें, फिर भी काम पर क्यों नहीं लौटेंगे डॉक्टर
'अंग्रेज मर गए औलाद...' योगी के मंत्री का राहुल गांधी पर विवादित बयान । Raghuraj । Rahul Gandhi
PM Modi LIVE: अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया, मेट्रो में किया सफर
PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन