खूबसूरत हीरोइन ने कंघी क्या की, शाहरुख़ खान ने खा ली थी एक बड़ी कसम!

Published : Nov 22, 2024, 01:27 PM ISTUpdated : Nov 22, 2024, 02:23 PM IST
Shah Rukh Khan

सार

शाहरुख़ खान के सुपरस्टार बनने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। हेमा मालिनी के एक खास जेस्चर ने SRK को मुंबई में हमेशा के लिए रुकने के लिए प्रेरित किया। जानिए क्या है पूरा मामला...

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान आज बॉलीवुड ही नहीं, दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लेकिन जब वे मुंबई आए थे, तब वे कुछ भी नहीं थे। यहां तक कि मेकअप जैसी चीज़ के बारे में भी नहीं जानते थे। एक आउटसाइडर होने के बावजूद शाहरुख़ खान का सुपरस्टार बनना और करोड़ों-करोड़ दिलों पर राज करना उन्हें सबसे अलग कर देता है। लेकिन अगर एक हीरोइन ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित नहीं किया होता और करियर की शुरुआत में उनकी मदद ना की होती तो शायद शाहरुख़ खान आज किंग खान नहीं होते। क्योंकि इस हीरोइन ने ऐसा कुछ किया था, जिसके बाद शाहरुख़ ने कभी भी मुंबई ना छोड़ने की कसम खा ली थी। जानिए क्या है पूरा माजरा...

कौन हैं वो हीरोइन, जो बनी शाहरुख़ खान के मुंबई में रहने की वजह?

शाहरुख़ खान के हमेशा के लिए मुंबई में रहने की वजह जो हीरोइन बनी, वह कोई और नहीं, बल्कि ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी है। यह तब की बात है, जब शाहरुख़ खान टीवी पर काम कर रहे थे और उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म मिली थी। वो पहली फिल्म थी 'दिल आशना है, जिसकी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हेमा मालिनी थीं। भले ही शाहरुख़ की पहली रिलीज 'दीवाना' थी। लेकिन उन्होंने साइन सबसे पहले 'दिल आशना है' ही की थी। इसी फिल्म के दौरान हेमा मालिनी के एक जेस्चर ने शाहरुख़ खान का दिल जीत लिया था।

हेमा मालिनी ने आखिर क्या किया कि SRK मुंबई के ही हो गए?

शाहरुख़ खान ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' के एक एपिसोड के दौरान हेमा मालिनी से जुड़ा रोचक किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि पहली मुलाक़ात में हेमा को उनके बाल पसंद नहीं आए थे। इसलिए उन्होंने खुद उनकी कंघी कर दी थी और उन्होंने फैसला कर लिया था कि वे कभी मुंबई नहीं छोड़ेंगे। बकौल बकौल शाहरुख़, "हेमाजी ने कहा, 'तुम्हे मेकअप वगैरह करना होगा।' मैंने जवाब दिया, 'मैं दिल्ली का लड़का हूं और मेकअप के बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं।' हेमाजी मेरे पास आईं और उन्होंने मेरी कंधी कर दी। उस दिन मैंने कसम खा ली कि मैं कभी मुंबई छोड़कर नहीं जाऊंगा।"

हेमा मालिनी को क्यों पसंद नहीं आ रहे थे शाहरुख़ खान?

हेमा मालिनी ने अपनी बायोग्राफी 'हेमा मालिनी : बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में शाहरुख़ खान के साथ पहली मुलाक़ात का किस्सा शेयर किया है। उनके मुताबिक़. शाहरुख़ उन्हें इस वजह से पसंद नहीं आए थे, क्योंकि उनके बालों की वजह से वे उनकी आंखें नहीं देख पा रही थीं। हेमा के मुताबिक़, उन्होंने दूसरी बार उनका ऑडिशन लेने का फैसला लिया और इस बार उन्होंने अपने पति धर्मेंद्र को वहां उनसे मिलने बुला लिया। धर्मेंद्र को शाहरुख़ तुरंत पसंद आ गए थे।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही थी शाहरुख़ खान की 'दिल आशना है'?

'दिल आशना है' में शाहरुख़ खान के अलावा दिव्या भारती, जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती और डिम्पल कपाड़िया की भी अहम् भूमिका थी। भले ही शाहरुख़ खान ने यह फिल्म सबसे पहले साइन की थी, लेकिन यह रिलीज 'दीवाना' और 'चमत्कार' के बाद हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन SRK की फ़िल्मी दुनिया में एंट्री का क्रेडिट इस फिल्म और हेमा मालिनी को जाता है।

और पढ़ें…

शाहरुख़ खान का जानी दुश्मन क्यों बना फैजान खान? मुंबई पुलिस का शॉकिंग खुलासा

बॉलीवुड की 10 सबसे महंगी शादियां, 4 का खर्च स्त्री 2 के बजट से ज्यादा!

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे