Article 370 का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर आउट, फिर दिखा कश्मीरियों का दर्द

Published : Feb 08, 2024, 06:33 PM IST
Yami Gautam Pregnant

सार

यामी गौतम स्टारर 'आर्टिकल 370' 23 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर यामी के पति आदित्य धर हैं और इसका निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है। फिल्म में अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी नज़र आएंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. यामी गौतम की अगली फिल्म 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया है कि यह सत्यघटित घटना पर आधारित है। फिल्म में जम्मू-कश्मीर में सालों तक लागू रहे आर्टिकल 370 के हटाए जाने की कहानी दिखाई गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कैसे वहां इस आर्टिकल की आड़ में वहां आतंकवाद पनप रहा था।

क्या है 'आर्टिकल 370' की कहानी?

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में नज़र आएंगी, जिन्होंने काफी कुछ खोया है। उन्हें फ्री हैंड देते हुए जम्मू-कश्मीर में एक स्पेशल मिशन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस फिल्म का ट्रेलर एक बारगी आपको 2022 में रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' की याद दिलाता है, जिसका निर्दशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया था। 'आर्टिकल 370' का निर्देशन आदित्य सुहास जम्भाले ने किया है। इसमें 'आर्टिकल 370' को लेकर जम्मू-कश्मीर से लेकर संसद तक छिड़ी बहस दिखाई गई है। फिल्म का ट्रेलर जारी करते हुए प्रोडक्शन कंपनी ने इसके कैप्शन में लिखा है, "पूरा का पूरा कश्मीर भारत का हिस्सा था और रहेगा।"

'आर्टिकल 370' की स्टार कास्ट

'आर्टिकल 370' में यामी गौतम की मुख्य भूमिका है। उनके अलावा फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि भी अहम् रोल में नज़र आएंगी। फिल्म में अरुण गोविल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोल निभाया है, जबकि किरण कर्मारकर गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा वैभव तत्ववादी, स्कन्द ठाकुर, अश्विनी कौल, दिव्या सेठ, राज जुत्सी, सुमित कौल, राज अर्जुन, असित गोपीनाथ, अश्वनी कुमार और इरावती हर्षे मायादेव भी इसमें अहम् रोल निभा रहे हैं।

कब रिलीज हो रही 'आर्टिकल 370' ?

'आर्टिकल 370' का निर्माण यामी गौतम के पति और 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके आदित्य धर ने किया है। लोकेश धर भी इससे बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं। फिल्म का म्यूजिक साश्वत सचदेव ने दिया है। यह फिल्म 23 फ़रवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें…

मां बनने वाली हैं 35 साल की यामी गौतम, जानिए कब होगी उनकी डिलीवरी

एक सवाल से परेशान हुए सनी देओल, भड़कते हुए बोले- मैं खुद...

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mardaani 3 Trailer Release: महिला विलेन से आमने-सामने भिड़ेंगी रानी मुखर्जी
मर्दानी 3 के साथ रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल, अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट