Honey Singh Songs: हनी सिंह के वो 7 धांसू गाने, जिन्हें सबसे ज्यादा व्यू मिले

Published : Mar 15, 2025, 12:54 PM IST
Honey Singh Top Songs

सार

Happy Birthday Honey Singh: हनी सिंह के वो 7 गाने जानिए, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए। कुछ गाने फिल्मों में हैं, कुछ सिंगल रिलीज हुए, पर हिट सब हैं!

Yo Yo Honey Singh Most Viewed Songs:यो यो हनी सिंह ने अपनी शानदार आवाज़ और गाने के अलग अंदाज़ के चलते लोगों ने दिलों में खास जगह बनाई है। 2003 से लगातार म्यूजिक वर्ल्ड से जुड़े हनी सिंह के कई ऐसे गाने हैं, जो पार्टियों की शान होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनी सिंह के वो 7 गाने कौन-से हैं, जो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे गए हैं। इन 7 गानों में कुछ गाने बॉलीवुड फिल्मों में फिल्माए गए हैं तो कुछ ऐसे हैं , जो उन्होंने सिंगल पर रिलीज किए हैं। एक नज़र डालिए हनी सिंह के सबसे ज्यादा देखे गए 7 गानों पर...

1.Blue Eyes

8 नवम्बर 2013 को यह गाना रिलीज हुआ था। गाने को यूट्यूब पर 713 मिलियन व्यू मिल चुके हैं।

2.Dheere Dheere Se Meri Zindagi

1 सितम्बर 2015 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 680 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस साल यह गाना 700 मिलियन के आंकड़े को छू सकता है।

3. Yo Yo Honey Singh : Dil Chori

यह गाना फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में फिल्माया गया है। 26 दिसंबर 2017 को यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गाने को 616 मिलियन से ज्यादा व्यू मिले चुके हैं।

4. Saiyaan Ji

यूट्यूब पर 610 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका यह गाना 27 जनवरी 2021 को रिलीज किया गया था। गाने में हनी सिंह के साथ नेहा कक्कड़ ने भी आवाज़ दी है। 

5. Exclusive: Love Dose

यह गाना हनी सिंह और उर्वशी रौतेला पर पिक्चराइज है। गाने को हनी सिंह ने आवाज़ भी दी है। 4 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 527 मिलियन से ज़्यादा व्यू मिल चुके हैं।

6. Yo Yo Honey Singh : Makhna

21 दिसंबर 2018 को यह गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसमें हनी सिंह के साथ नेहा कक्कड़, सिंहस्टा, पिनाकी, सीन और अलस्तैर ने भी आवाज़ दी हैं। गाने को 384 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

7.Manali Trance

हनी सिंह और नेहा कक्कड़ की आवाज़ वाला यह गाना अक्षय कुमार और लीसा हेडन स्टारर 'द शौकींस' में फिल्माया गया है। 18 नवम्बर 2014 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 333 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश