Published : Feb 01, 2026, 02:34 PM ISTUpdated : Feb 02, 2026, 01:12 PM IST
Border 2 Box Office Report: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही! दूसरे रविवार को फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी। 10वें दिन इसकी भारत में 300 करोड़ क्लब में एंट्री हो गई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक़, ‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे रविवार को लगभग 24.22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 9वें दिन के मुकाबले कमाई में हुई हुई ग्रोथ 20.08 फीसदी है। फिल्म ने शनिवार को 20.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी, जबकि इससे पहले शुक्रवार को इसका कलेक्शन 12.53 करोड़ रुपए रहा था।
25
'बॉर्डर 2' ने 10 दिन में किल कितनी कमाई की?
'बॉर्डर 2' के 10 दिन के कलेक्शन की बात करें तो शनिवार तक यह फिल्म 277.67 करोड़ रुपए कमा चुकी थी। रविवार की अब तक की कमाई इसमें शामिल करने के बाद यह आंकड़ा 301.89 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है।
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने 10 दिन में दुनियाभर में 396.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ओवरसीज मार्केट में इसकी कमाई 36.64 करोड़ रुपए हुई है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 359.39 करोड़ रुपए हो गया है।
45
वरुण धवन की सबसे कमाऊ फिल्म बनी 'बॉर्डर 2'
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की सबसे कमाई फिल्म बन गई है। अभी तक 2015 में रिलीज हुई 'दिलवाले' इस लिस्ट में टॉप पर थी, जिसने दुनियाभर में 376.85 अरोड़ रुपए की कमाई की थी। 'बॉर्डर 2' रिलीज के बाद दूसरे रविवार तक दुनियाभर में 396 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है।
'बॉर्डर 2' घरेलू और वर्ल्डवाइड दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म है। उनकी सबसे कमाऊ फिल्म 2023 में आई 'ग़दर 2' है, जिसने भारत में 525.45 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड 691.08 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।