- Home
- Entertainment
- Top 5 Movies: Border 2 का जलवा या साउथ का तूफान? जानिए किसने जीता जनवरी 2026 का बॉक्स ऑफिस
Top 5 Movies: Border 2 का जलवा या साउथ का तूफान? जानिए किसने जीता जनवरी 2026 का बॉक्स ऑफिस
जनवरी 2026 में बॉक्स ऑफिस पर देशभर की तकरीबन 30 फ़िल्में रिलीज हुईं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर की कमाई 10 CR से नीचे सिमट गई। हम आपको बता रहे हैं जनवरी 2026 की टॉप 5 मूवीज के बारे में, जिनमें से 3 की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार पहुंची।

5. Anaganaga Oka Raju(तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 79 करोड़ रुपए
मारी ने इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में नवीन पोलिशेट्टी और मीनाक्षी चौधरी का लीड रोल है। 14 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
4. पराशक्ति (तमिल)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 84.65 करोड़ रुपए
यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें शिवकार्तिकेयन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का डायरेक्शन सुधा कोंगरा ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। भारत में इस फिल्म की कमाई 52.23 करोड़ रुपए रही।
यह भी पढ़ें : Border 2 Day 8 Collection: सनी देओल की फिल्म दूसरे शुक्रवार ही हांफी! 8वें दिन की सबसे कम कमाई
3. द राजा साब (तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 207.43 करोड़ रुपए
मारुति दासारी ने इस फंतासी हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया है। 9 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म में प्रभास की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने भारत में 145.18 करोड़ रुपए की कमाई की।
2. मन शंकर वर प्रसाद गारू (तेलुगु)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 282.8 करोड़ रुपए
यह एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है। फिल्म में चिरंजीवी का लीड रोल है। 12 जनवरी 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में 203.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें : Netflix पर अब तक सबसे ज्यादा देखी गईं 5 फ़िल्में, क्या 'धुरंधर' तोड़ेगी यह रिकॉर्ड?
1. बॉर्डर 2
वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 343.19 करोड़ रुपए
सनी देओल स्टारर यह वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई और इसने 257.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। 1997 की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' के इस सीक्वल का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।