दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल के विवाद पर अनुपम खेर ने सिंगर का सपोर्ट किया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के तरीके पर सवाल उठाए और इंडस्ट्री से साथ देने की अपील की।

उत्तराखंड में नवरात्री के एक कार्यक्रम के दौरान पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर अब बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने दलेर मेहंदी का समर्थन करते हुए सवाल उठाया कि अगर किसी को उनकी परफॉर्मेंस से शिकायत थी, तो सबके सामने उन्हें इस तरह बोलना कितना सही था? अनुपम खेर ने मनोरंजन जगत के लोगों से भी अपील की कि वे इस मुश्किल समय में सिंगर का साथ दें।

अनुपम खेर ने दलेर मेहंदी के समर्थन में क्या कहा?

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दलेर मेहंदी के प्रति अपना सपोर्ट जताया। उन्होंने कहा कि वह सिंगर को पिछले 20 से 30 साल से जानते हैं और उनके व्यक्तित्व के बारे में अच्छी राय रखते हैं। अनुपम खेर ने कहा,

मैं दलेर मेहंदी को पिछले 20-30 साल से जानता हूं और जहां तक मेरी जानकारी है, वह शराब नहीं पीते। वह मेरी मुलाकात हुए बेहतरीन इंसानों में से एक हैं।

‘तबीयत ठीक नहीं थी, फिर भी प्रोफेशनल कमिटमेंट निभाया’

अनुपम खेर ने अपने वीडियो में दलेर मेहंदी की सेहत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक कॉमन दोस्त डॉ. जो के जरिए उन्हें जानकारी मिली थी कि सिंगर पिछले दो-तीन साल से ठीक नहीं चल रहे हैं। एक्टर ने संभावना जताई कि तबीयत खराब होने के बावजूद दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम के आयोजकों से किया अपना वादा निभाने की कोशिश की होगी। उन्होंने इसे एक कलाकार की प्रोफेशनल जिम्मेदारी से जोड़कर देखा।

लिप-सिंक किया हो, लेकिन सबके सामने बोलना सही नहीं

अनुपम खेर ने यह भी माना कि संभव है दलेर मेहंदी ने कार्यक्रम में लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक किया हो। लेकिन उनके मुताबिक, अगर आयोजकों को परफॉर्मेंस से कोई शिकायत थी, तो उसे सम्मानजनक तरीके से उठाया जा सकता था। उनका सवाल था कि क्या किसी कलाकार को दर्शकों के सामने इस तरह अपमानित करना जरूरी था? अनुपम खेर के मुताबिक, शिकायत को निजी तौर पर भी बताया जा सकता था।

अनुपम खेर ने इंडस्ट्री के लोगों से की अपील

अनुपम खेर ने मनोरंजन जगत के लोगों से कहा कि दलेर मेहंदी का समर्थन करने की जिम्मेदारी सिर्फ उनके भाई और सिंगर मीका सिंह की नहीं है। इंडस्ट्री के दूसरे लोगों को भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने दलेर मेहंदी के प्रति भरोसा जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। एक्टर का कहना था कि किसी कलाकार के काम पर सवाल उठाए जा सकते हैं, लेकिन उसकी गरिमा का ध्यान रखना भी जरूरी है।

Scroll to load tweet…

और पढ़ें: दलेर मेहंदी पर आरोप लगाने वालों को मीका सिंह का जवाब, बोले- पहले सच तो जान लीजिए

क्या है पूरा मामला?

उत्तराखंड के टिहरी जिले में आयोजित कुंजापुरी मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और सिंगर की परफॉर्मेंस पर नाराजगी जाहिर की। वायरल वीडियो में मंत्री को यह कहते सुना गया कि जब दलेर मेहंदी ठीक से बोल नहीं पा रहे हैं, तो गाना कैसे गाएंगे। उन्होंने कथित तौर पर सिंगर के नशे में होने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़ें: 'बोला तो जा नहीं रहा...?', नवरात्रि इवेंट में नशे में धुत दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री का Video वायरल