Published : Jan 31, 2026, 05:01 PM ISTUpdated : Feb 01, 2026, 02:53 PM IST
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को सबसे कम कमाई करने के बाद शनिवार को इसके कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर वीकेंड का फायदा इस फिल्म को मिल रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट अरण आदर्श के मुताबिक़, 9वें दिन सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने लगभग 20.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शुक्रवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 60.97 फीसदी का इजाफा हुआ है। शुक्रवार यानी 8वें दिन इस फिल्म ने लगभग 12.53 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार के आंकड़ों को देखते हुए यह साफ़ कहा जा सकता है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है।
25
9 दिन में कितना हुआ 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन?
आदर्श की X पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि फिल्म ने पहले 9 दिन में 277.67 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार का कलेक्शन आने के बाद फिल्म की भारत में कुल कमाई 300 करोड़ रुपए के पार पहुंच सकती है।
वर्ल्डवाइड 350 करोड़ के पार पहुंचा 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म में 9 दिन में भारत में ग्रॉस 330.56 करोड़ रुपए और ओवरसीज मार्केट से ग्रॉस 36.64 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 367.2 करोड़ हो गया है।
45
'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बजट रिकवर किया
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर बजट की रिकवरी कर ली है। इस फिल्म का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। जबकि भारत में इसकी कमाई 277.67 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है। यानी फिल्म बजट निकाल कम रकम ही सही, लेकिन मुनाफे में पहुंच गई है।
'बॉर्डर 2' 1997 में आई ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' की सीक्वल है। फिल्म का निर्माण जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज के तले हुआ है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित इस फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह ने भी अहम् भूमिका निभाई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।