Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म ने 'पद्मावत' को पछाड़ा, अगला टारगेट ये 7 फ़िल्में

Published : Feb 02, 2026, 01:57 PM IST

Border 2 Latest Box Office Report: 10 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रफ़्तार अब काफी कम हो गई है। 11वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म का ताजा हाल...

PREV
15
'बॉर्डर 2' की 11वें दिन की कमाई कितनी हुई?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 11वें दिन वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दोपहर 3 बजे तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.27 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि इससे पहले 10वें दिन यह फिल्म इसी टाइम तक कहीं  ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी थी।

25
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट

10वें दिन (दूसरे रविवार) के मुकाबले 11वें दिन (दूसरे सोमवार) की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट देखी गई। रविवार को जहां फिल्म के सुबह के शो में 18.28 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी तो वहीं सोमवार को यह घटकर महज 5.67% रह गई।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 10 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का BO पर ग़दर! 10वें दिन की तूफानी कमाई

35
'बॉर्डर 2' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को पछाड़ा

'बॉर्डर 2' 10 दिन में ही भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। इसने दूसरे रविवार तक 301.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी थी। सोमवार को इस फिल्म ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावत' ने भारत में 302.15 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि 'बॉर्डर 2' 11 दिन में 302.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

45
'बॉर्डर 2' के निशाने पर अब ये 7 फ़िल्में

'बॉर्डर 2' के निशाने पर अब 300 करोड़ क्लब में शामिल अन्य 7 फ़िल्में ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर', सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान', अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा', सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है', आमिर खान स्टारर 'पीके', रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' और आमिर खान स्टारर 'दंगल' हैं। फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 318.01 करोड़ रुपए, 320.34 करोड़ रुपए, 337.78 करोड़ रुपए, 339.16 करोड़ रुपए, 340.8 करोड़ रुपए, 342.53 करोड़ रुपए और 387.38 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें : Border 2 आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म को पछाड़ने से चूकी, दूसरे वीकेंड टॉप 10 से बाहर

55
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' के 400 करोड़ पक्के

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अनुराग सिंह निर्देशित 'बॉर्डर 2' 400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार है। माना जा रहा है कि 11वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे सोमवार की कमाई का फाइनल आंकड़ा आने के बाद यह फिल्म आसानी से इस क्लब में पहुंच जाएगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories