Bhojpuri इंडस्ट्री में कैसे जुबली स्टार बने Nirahua, फिल्में ही नहीं राजनीति में भी हिट

Published : Feb 02, 2026, 12:56 PM IST

How Nirahua became a jubilee star in Bhojpuri industry: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज यानि 2 फरवरी को अपना 47 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किसान परिवार में में जन्मे निरहुआ ने सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता हासिल की।    

PREV
18

गांव-कस्बों में होने वाले नौटंकी, लोकसंगीत के कार्यक्रमों से निरहुआ को लोकप्रियता मिली। बिरहा गायक विजय लाल यादव जो दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। उनके भोजपुरी 'अल्बम निरहुआ सटल रहे ' जिसके वीडियो में निरहुआ ने एक्टिंग की थी, इसके बाद दिनेश लाल की भोजपुरी बेल्ट में तेजी से पहचान बनी।

28

2008 में रिलीज निरहुआ रिक्शावाला फिल्म ने दिनेश लाल यादव को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उन्हें निरहुआ नाम से फेमस कर दिया। फिर निरहुआ हिदुस्तानी जैसी  फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद मीडिया और दर्शकों ने उन्हें ‘जुबली स्टार’ की उपाधि से नवाजा।

38

इसके बाद निरहुआ हिंदुस्तानी सीरीज, पटना से पाकिस्तान, बम-बम बोल रहा है काशी और बॉर्डर जैसी फिल्मों ने उनके स्टारडम को और मजबूत किया। वह भोजपुरी के उन गिने-चुने कलाकारों में शामिल हुए जिनकी फिल्मों ने लगातार सिल्वर और गोल्डन जुबली मनाई। इस दौर में निरहुआ इंडस्ट्री का सबसे भरोसेमंद नाम बन गए।

48

दिनेश लाल यादव की सुपरहिट फिल्मों में, निरहुआ हिंदुस्तानी,  पटना से पाकिस्तान,  निरहुआ हिन्दुस्तानी 2,  निरहुआ चलल लंदन, बॉर्डर, निरहुआ हिन्दुस्तानी 3, निरहुआ चलल ससुराल,निरहुआ चलल ससुराल 2, जैसी फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में आसमान पर पहुंचा दिया।

58

निरहुआ की लोकप्रियता सिर्फ सिनेमा तक सीमित नहीं रही। साल 2012 में दिनेश लाल यादव ने ‘बिग बॉस सीजन 6’ में पार्टीसिपेट करके खूब पॉप्युलैरिटी बटोरी थी। उनका सरल स्वभाव और डाउन टू अर्थ छवि दर्शकों को खूब पसंद आई। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री की कमर्शियल दिशा ही बदल दी। 

68

निरहुआ की सादगी, ठेठ अंदाज़ और आम आदमी से जुड़ी छवि दर्शकों को खूब भायी। फिल्मों के बाद वह उनकी यही इमेज जनता के बीच बरकरार है। यही वजह है कि ग्लैमर की दुनिया में रहने के बावजूद वे आम जनता के बीच भी उतने ही लोकप्रिय हैं। 

78

साल 2019 में निरहुआ ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने के बाद साल 2022 में आजमगढ़ लोकसभा से उप-चुनाव जीतकर वह सांसद बने, हालांकि 2024 के चुनाव में उन्हें इसी सीट पर हार का सामना करना पड़ा

88

निरहुआ अब राजनीति में रचबस गए। फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और जमीनी जुड़ाव की मिसाल है। आज निरहुआ भोजपुरी संस्कृति, सिनेमा और जनभावनाओं का एक मजबूत चेहरा माने जाते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories