Published : Jan 26, 2026, 09:59 AM ISTUpdated : Jan 27, 2026, 01:42 PM IST
Republic Day 2026 पर भी 'बॉर्डर 2' का क्रेज जबरदस्त देखने को मिला। आलम यह है कि सुबह-सुबह जब लोग अपने घरों में चाय की चुस्कियां ले रहे थे, उस वक्त यह यह फिल्म एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी। जानिए 'बॉर्डर 2' ने चौथे दिन कितनी कमाई की…
सनी देओल स्टारर हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' को चौथे दिन यानी रिलीज के बाद पहले सोमवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा मिला। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस फिल्म ने सोमवार को लगभग 59 करोड़ रुपए का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया।
25
'बॉर्डर 2' का चार दिन का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
रिपोर्ट के मुताबिक़, 'बॉर्डर 2' ने चार दिन में लगभग 180 करोड़ रुपए की कमाई की। 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से मिले पॉजिटिव रिव्यूज और थिएटर्स से निकलने वाले दर्शकों की शानदार माउथ पब्लिसिटी का फायदा लगातार मिल रहा है।
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन जबरदस्त ग्रोथ हासिल कर रही है। फिल्म ने पहले दिन(शुक्रवार को) लगभग 30 करोड़ रुपए कमाए थे तो वहीं दूसरे दिन (शनिवार) को 21.67 फीसदी की बढ़त के साथ 36.5 करोड़ रुपए कूटे। तीसरे दिन (रविवार को) फिल्म ने 49.32 फीसदी की ग्रोथ हासिल की और 54.5 करोड़ रुपए कमा डाले। वहीं, चौथे दिन इस फिल्म की कमाई में 8.26 फीसदी का इजाफा हुआ और इसने 59 करोड़ रुपए कमा लिए।
45
'बॉर्डर 2' की वर्ल्डवाइड कमाई 250 करोड़ के करीब
'बॉर्डर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यहां यह 250 करोड़ रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने पहले चार दिन में दुनियाभर में ग्रॉस 247.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से 212.4 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म ने भारत में किया है और ओवरसीज मार्केट से इसकी ग्रॉस कमाई 35 करोड़ रुपए रही है।
बात अगर लागत की करें तो ‘बॉर्डर 2’ का निर्माण लगभग 275 करोड़ रुपए में हुआ है। जे.पी. फिल्म्स और टी-सीरीज इसकी प्रोडक्शन कंपनी हैं। बीते 4 दिन में इस फिल्म ने भारत ने 180 करोड़ रुपए कमाए, जो इसकी लागत का 65 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में ही अनुराग सिंह निर्देशित यह फिल्म बजट रिकवर कर सकती है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।