Why Big Banners Avoids Sunny Deol: ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी के बावजूद सनी देओल को बड़े बैनर अप्रोच क्यों नहीं कर रहे। इसके पीछे इंडस्ट्री की क्या सोच है? अलग-अलग ट्रेड एक्सपर्ट्स ने इस बारे में बात की।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने कहा कि सनी का करियर हमेशा कंटेंट और स्टार पावर पर चला है, ना कि बड़े बैनर्स पर। वे कहते हैं, "80 और 90 के दशक में भी सनी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन उन्होंने कभी बैनर्स के पीछे भागने की कोशिश नहीं की। अगर आपकी सक्सेस रेशियो अच्छी है, वही मायने रखती है।" उनके अनुसार सनी देओल की ब्रांड वैल्यू दर्शकों से जुड़ी है, इंडस्ट्री लॉबी से नहीं।
25
लोगों को 'ग़दर 2' फ्लूक लगी?
इसी बातचीत में डिस्ट्रीब्यूटर और एग्ज़िबिटर राज बंसल का मानना है कि शायद कुछ लोगों को 'ग़दर 2' की सफलता फ्लूक (अस्थायी) लगी होगी। उन्होंने सनी देओल को बड़े बैनर्स द्वारा कास्ट ना किए जाने को इंडस्ट्री कि सोच से जोड़ते हुए कहा, "शायद उन्हें लगा कि ‘गदर 2’ एक फ्लूक थी। ‘Jaat’ से भी बहुत बड़ी उम्मीदें थीं। हो सकता है इसी वजह से बड़े बैनर अभी पूरी तरह आश्वस्त न हों।" अगर उनकी बातों का मलतब निकालें तो वह यह है कि बॉक्स ऑफिस पर दमदार नंबर देने के बावजूद इंडस्ट्री सनी देओल पर भरोसा करने में समय ले रही है।
ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने भी इस बातचीत में अपनी राय रखी और कहा कि सनी देओल की एक अलग स्टार इमेज है, जिसे संभाल पाना हर फिल्ममेकर के बस की बात नहीं है। वे कहते हैं, "सनी देओल की इमेज और ऑरा बहुत स्ट्रॉन्ग है। हर कोई ऐसी फिल्म नहीं बना सकता जो उनकी पर्सनैलिटी के साथ न्याय कर सके।" मतलब, मसला सिर्फ बैनर का नहीं, बल्कि उस सिनेमाई समझ का है जो सनी के मास इमेज को सही तरीके से पेश कर सके।
45
20 साल पहले ही सनी देओल को भूल चुका था बॉलीवुड
बिहार के पूर्णिया स्थित रूपबानी सिनेमा के मालिक विशेक चौहान की मानें तो सनी देओल को बॉलीवुड 20 साल पहले ही भूल चुका था। उन्होंने न्यूज पोर्टल को दिए अपने स्टेटमेंट में कहा, "बॉलीवुड के बड़े बैनर सनी देओल के साथ फिल्म बनाना जानते ही नहीं। वे उन्हें 20 साल तक भूल चुके थे। ज्यादातर मेकर्स साउथ मुंबई और साउथ दिल्ली के लिए फिल्में बनाते हैं। सनी देओल उनके लिए जैसे टाइम मशीन से लौटे हों। वे उनके मुताबिक फिल्म डिज़ाइन ही नहीं कर पाते।" उनकी मानें तो सिर्फ साउथ फिल्ममेकर्स और गुजरे ज़माने के डायरेक्टर्स ही सनी देओल के साथ न्याय कर सकते हैं।
सनी देओल की पिछली तीन फ़िल्में, उनके करियर की सबसे कमाऊ
अगर सनी देओल की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो ये बॉक्स ऑफिस पर उनके करियर की सबसे कमाऊ फ़िल्में बनी हैं। 2023 में आई 'ग़दर 2' ने धमाकेदार 525.45 करोड़ रुपए कमाए। फिर 2025 में रिलीज हुई 'जाट' 89.50 करोड़ रुपए कमा ले गई और अब उनकी 'बॉर्डर 2' 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। उनकी आने वाली फिल्मों 'लाहौर 1947', 'रामायण' (पार्ट 1 और पार्ट 2) और 'जाट 2' आदि से भी बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।