MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म का 11वें दिन बुरा हाल, 7 CR से नीचे सिमटी कमाई

Border 2 Day 11 Collection : सनी देओल की फिल्म का 11वें दिन बुरा हाल, 7 CR से नीचे सिमटी कमाई

Border 2 Latest Box Office Report: 10 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी सनी देओल की 'बॉर्डर 2' की रफ़्तार अब काफी कम हो गई है। 11वें दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए फिल्म का ताजा हाल...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Feb 03 2026, 03:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'बॉर्डर 2' की 11वें दिन की कमाई कितनी हुई?
Image Credit : Instagram

'बॉर्डर 2' की 11वें दिन की कमाई कितनी हुई?

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक़, अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने 11वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे रविवार को लगभग 6.52 करोड़ रुपए की कमाई की। 10वें दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में लगभग 73.08 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। फिल्म ने 10वें दिन लगभग 24.22 करोड़ रुपए कमाए थे।

25
'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट
Image Credit : instagram

'बॉर्डर 2' की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट

10वें दिन (दूसरे रविवार) के मुकाबले 11वें दिन (दूसरे सोमवार) की ऑक्यूपेंसी में भारी गिरावट देखी गई। रविवार को जहां फिल्म के सुबह के शो में 18.28 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी तो वहीं सोमवार को यह घटकर महज 5.67% रह गई। दोपहर और शाम के शोज में इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 11.94% और 13 फीसदी रही। रात के शोज में ऑक्यूपेंसी 14.22% दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें : Border 2 Day 10 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का BO पर ग़दर! 10वें दिन की तूफानी कमाई

35
'बॉर्डर 2' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को पछाड़ा
Image Credit : Facebook

'बॉर्डर 2' ने रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' को पछाड़ा

'बॉर्डर 2' 10 दिन में ही भारत में 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई थी। यह दूसरे रविवार तक 301.89 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी थी। सोमवार को इस फिल्म ने रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। संजय लीला भंसाली निर्देशित 'पद्मावत' ने भारत में 302.15 करोड़ रुपए कमाए थे। जबकि 'बॉर्डर 2' 11 दिन में 308.41 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

45
'बॉर्डर 2' के निशाने पर अब ये 7 फ़िल्में
Image Credit : Facebook

'बॉर्डर 2' के निशाने पर अब ये 7 फ़िल्में

'बॉर्डर 2' के निशाने पर अब 300 करोड़ क्लब में शामिल अन्य 7 फ़िल्में ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर 'वॉर', सलमान खान स्टारर 'बजरंगी भाईजान', अहान पांडे-अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा', सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है', आमिर खान स्टारर 'पीके', रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' और आमिर खान स्टारर 'दंगल' हैं। फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 318.01 करोड़ रुपए, 320.34 करोड़ रुपए, 337.78 करोड़ रुपए, 339.16 करोड़ रुपए, 340.8 करोड़ रुपए, 342.53 करोड़ रुपए और 387.38 करोड़ रुपए रही थी।

यह भी पढ़ें : Border 2 आमिर खान की 10 साल पुरानी फिल्म को पछाड़ने से चूकी, दूसरे वीकेंड टॉप 10 से बाहर

55
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' के 400 करोड़ पक्के
Image Credit : Facebook

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'बॉर्डर 2' के 400 करोड़ पक्के

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अनुराग सिंह निर्देशित 'बॉर्डर 2' 400 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 403.79 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसमें से 367.15 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन इस फिल्म ने भारत में किया है। ओवरसीज में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 36.64 करोड़ रुपए हुआ है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
सनी देओल
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Upcoming Movies: फ़रवरी के आखिरी शुक्रवार BO पर सुनामी, एक साथ रिलीज हो रहीं ये 26 फ़िल्में!
Recommended image2
Drishyam 2 डायरेक्टर की पत्नी की गोद भराई की 7 PHOTOS, कपल ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार
Recommended image3
Triptii Dimri Upcoming Movies: तृप्ति डिमरी की 5 अपकमिंग फ़िल्में, 2 सीधे OTT पर होंगी रिलीज
Recommended image4
11 बाथरूम है प्रियंका चोपड़ा के 20,000sqft में फैले आलीशान बंगले में, 7 INSIDE PHOTOS
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved