Border 2 Collection Day 18: चौंका देगी सनी देओल की फिल्म की तीसरे सोमवार की कमाई!

Published : Feb 10, 2026, 07:00 AM IST

सनी देओल की धांसू फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज को 18 दिन हो गए हैं। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी बीच मूवी के 18वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं।

PREV
15
फिल्म बॉर्डर 2 का कलेक्शन

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज को 18 दिन हो गए हैं। sacnilk.com की मानें तो इसने 18वें दिन 1.03 करोड़ का कलेक्शन किया। ये आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। बता दें कि अब तक का फिल्म का ये सबसे कम कलेक्शन है।

25
कितनी है बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई

बॉर्डर 2 ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ कमाए। तीसरे दिन इसकी कमाई 54.5 करोड़ रही थी। चौथे दिन इसने 59 करोड़ का तगड़ा बिजनेस किया था। पहले वीक मूवी ने 224.25 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे वीक इसकी कलेक्शन 70.15 करोड़ रहा।

ये भी पढ़ें... Lahore 1947 Update: सनी देओल की लाहौर 1947 इस दिन होगी रिलीज, BO पर 2 सुपरस्टार से होगा क्लैश

35
वर्ल्डवाइड बॉर्डर 2 ने कितना कमाया

डायरेक्टर अनुराग सिंह की फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 310.78 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बात वर्ल्डवाइड कमाई की करें तो इसने 464.22 करोड़ कमा लिए हैं। बता दें कि इस कमाई के साथ ये फिल्म सबसे कमाऊ वॉर ड्रामा मूवी बन गई है।

45
सनी देओल की टॉप हिट फिल्म बनी बॉर्डर 2

आपको बता दें कि सनी देओल ने 1983 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है। वहीं, बॉर्डर 2 उनकी टॉप हिट फिल्मों में से एक हैं। उनकी सबसे कमाऊ फिल्म गदर 2 है, जिसने दुनियाभर में 691.08 करोड़ का कारोबार किया था। 

55
कितना है बॉर्डर 2 का बजट

आपको बता दें कि डायरेक्टर अनुराग सिंह ने बॉर्डर 2 को 275 करोड़ के बजट में बनाया था। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा लीड रोल में हैं। इसे टी सीरीज और जेपी दत्ता फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

ये भी पढ़ें... OTT पर धमाल मचा रही क्रिकेट पर बनी ये 5 फिल्म, एक फोड़ चुकी है BOX OFFICE

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories