सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की और अभी भी यह थिएटर्स में चल रही है। यह 1997 में आई वॉर ड्रामा 'बॉर्डर' की सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद 'बॉर्डर 3' की चर्चा हो रही है। क्या ‘बॉर्डर 3’ में सनी देओल होंगे? पढ़ें अपडेट…
'बॉर्डर' के तीसरे पार्ट यानी 'बॉर्डर 3' पर हाल ही में उस वक्त अपडेट दी गई, जब फिल्म की टीम ने गुरुवार (12 फ़रवरी) को 'बॉर्डर 2' की सक्सेस मीट रखी। इस दौरान प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंह के साथ सनी देओल, वरुण धवन समेत लगभग पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
25
'बॉर्डर 3' फिलहाल किस स्टेज में?
जब एक पत्रकार ने भूषण कुमार से पूछा कि 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद लोगों के दिमाग में 'बॉर्डर 3' चल रही है तो इसमें सनी देओल के साथ किस-किस को देखा जाएगा? जवाब में भूषण बोले, "बॉर्डर 3 जरूर बननी चाहिए। जैसा कि मैंने बताया कि हमें आर्म्ड फोर्सेस के लिए आगे फ़िल्में बनाते रहना चाहिए। तो अभी 'बॉर्डर 3' पर काम चलेगा।"
35
'बॉर्डर 3' का हिस्सा होंगे सनी देओल या नहीं?
भूषण कुमार ने आगे कहा, "जाहिरतौर पर सनी सर तो उसका (बॉर्डर 3) पार्ट होंगे ही।" इसके बाद भूषण कुछ रुके और सनी देओल की ओर देखते हुए पूछते हैं, "होंगे ना सर?" यह सुन ना केवल सनी, बल्कि वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। भूषण आगे बोले, "अभी कोई स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हुई है। लेकिन हम निश्चित तौर पर उस दिशा में आगे बढ़ेंगे।"
45
'बॉर्डर 3' को लेकर क्या बोले सनी देओल?
सनी देओल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "मुझे तो इतना ही पता है कि मेरी पिक्चर चल रही है। मैं काम कर रहा हूं। ये जो पार्ट 2 (सीक्वल) करते हैं, वो बहुत ही रिस्की होते हैं। 'बॉर्डर 2' जो हमने की है, ये अनुराग के ऊपर बहुत बड़ा बोझ था। हम लोग अक्सर इसके बारे में जिक्र किया करते थे। बहुत बड़ा बोझ था। जब तक पिक्चर रिलीज नहीं हुई, जब तक लोगों को पसंद नहीं आई, तब तक हमें कुछ नहीं पता था कि किस तरह से क्या होगा। क्योंकि जब भी पिक्चर बनती है तो उसमें हम सिर्फ नुक्स ही ढूंढते हैं और हमें पता नहीं होता कि इसके अंदर जो प्यारे सीन हैं वो कितने इफेक्टिव हैं। जब फिल्म थिएटर्स में लगती है और ऑडियंस रोती है, सब चीजों पर प्रतिक्रिया देती है, तब हमें शांति मिलती है। यही इस फिल्म के साथ हुआ। बाकी पार्ट 2 बहुत मुश्किल होता है और ये पार्ट 3 की बात कर रहे हैं।"
55
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस अपडेट
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी। लगभग 275 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म 21 दिन में लगभग नेट 350 करोड़ रुपए भारत में और ग्रॉस 467 करोड़ रुपए से ज्यादा दुनियाभर में कमा चुकी है। फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और आन्या सिंह जैसे कलाकारों ने काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।