'काम चाहिए तो कपड़े उतारो, साथ सोओ', इन 7 TV एक्ट्रेस से की गई थी ऐसी गंदी डिमांड!

Published : Jun 18, 2026, 02:14 PM IST
Indian television actresses controversy

सार

टीवी इंडस्ट्री का काला सच: क्या आज भी काम के बदले समझौते का दबाव झेलती हैं एक्ट्रेसेस? क्यों कई टीवी स्टार्स ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी? किस एक्ट्रेस से कहा गया ‘रोल चाहिए तो कॉम्प्रोमाइज करो’? किसे मीटिंग में असहज किया गया और कौन वहां से भाग निकली? ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी इन कहानियों ने फिर खड़े कर दिए कई बड़े सवाल।

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चमक-दमक के पीछे कई बार ऐसे अनुभव छिपे होते हैं जिनके बारे में कलाकार खुलकर बात करने से बचते हैं। एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद एक बार फिर कास्टिंग काउच और कथित समझौते के दबाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच कई जानी-मानी एक्ट्रेसेस के पुराने इंटरव्यू और बयान फिर सुर्खियों में आ गए हैं, जिनमें उन्होंने काम के बदले अनुचित मांगों, असहज परिस्थितियों और कथित समझौते के दबाव का जिक्र किया था। इन अनुभवों ने मनोरंजन जगत के उस पक्ष को सामने रखा, जिस पर अक्सर बहस होती रही है।

लवीना टंडन ने सुनाया 'कॉम्प्रोमाइज' वाला अनुभव

'जोधा अकबर' में रुकैया बेगम का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली लवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें साउथ इंडियन फिल्म में काम का ऑफर दिया था। शुरुआत में उन्हें पांच लाख रुपये की फीस ऑफर की गई। बाद में कथित तौर पर कहा गया कि अगर वह कॉम्प्रोमेज करने यानी साथ सोने के लिए तैयार हों तो भुगतान बढ़ाकर सात लाख रुपये किया जा सकता है। लवीना ने इस अनुभव को बेहद असहज बताया था।

बरखा सिंह को मिला चौंकाने वाला ईमेल

एक्ट्रेस बरखा सिंह ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए ऐसा ईमेल मिला जिसमें शूटिंग की जानकारी के साथ-साथ शरीर के माप और कॉम्प्रोमाइज करने जैसी बातें लिखी गई थीं। उन्होंने कहा था कि यह देखकर उन्हें हैरानी हुई क्योंकि ऐसी बातें खुले तौर पर लिखी गई थीं। बरखा ने बताया कि उनके पास उस ईमेल का रिकॉर्ड भी मौजूद था।

दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया दबाव वाला दौर

दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बातचीत में कहा था कि करियर के शुरुआती दौर में आर्थिक और पेशेवर दबाव के बीच उन्हें एक ऐसा प्रस्ताव मिला था जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि अगर वह एक निर्देशक के साथ रहें तो उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। दिव्यांका के अनुसार उस समय उनसे ऐसे बात की गई थी जैसे यह इंडस्ट्री में सामान्य बात हो।

स्नेहा जैन को सुननी पड़ी विवादित शर्त

'साथ निभाना साथिया 2' की एक्ट्रेस स्नेहा जैन ने दावा किया था कि एक साउथ इंडियन फिल्म के सिलसिले में हुई मुलाकात के दौरान उन्हें कथित तौर पर कहा गया कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद उन्हें निर्देशक के साथ समय बिताना होगा और उनकी बात माननी होगी। स्नेहा ने इस अनुभव को गलत और परेशान करने वाला बताया था।

किश्वर मर्चेंट ने तुरंत छोड़ दी मीटिंग

टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा किश्वर मर्चेंट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनसे एक बार कथित तौर पर एक अभिनेता के साथ संबंध बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने साफ इनकार कर दिया और मीटिंग छोड़कर बाहर आ गईं। किश्वर के अनुसार उन्होंने उस समय किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज करने से मना कर दिया था।

आराधना शर्मा ने सुनाई डरावनी घटना

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'स्प्लिट्सविला' में नजर आ चुकी आराधना शर्मा ने बताया था कि एक रोल के सिलसिले में वह रांची गई थीं। वहां स्क्रिप्ट रीडिंग के दौरान उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया। आराधना के मुताबिक उन्होंने तुरंत विरोध किया, खुद को वहां से निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं।

जैस्मिन भसीन ने बताया मीटिंग में क्या हुआ

'बिग बॉस 14' फेम जैस्मिन भसीन ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि एक निर्देशक के साथ मीटिंग के दौरान उन्हें बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। जैस्मिन के अनुसार उनसे बार-बार ऑडिशन सीन अलग तरीके से करने के लिए कहा गया और माहौल उन्हें असुरक्षित लगा। उन्होंने बताया था कि अपनी समझदारी और सतर्कता की वजह से वह वहां से निकलने में सफल रहीं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Batwara 1947 Teaser: सनी देओल का दिखा 'ग़दर' वाला दम, 1.05 मि. के टीजर में एक डायलॉग से लूटी महफ़िल
हॉरर फिल्म की 6 दिन से ताबड़तोड़ कमाई, 7वें दिन लागत वसूली पक्की, फिर मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा!