हॉरर फिल्म की 6 दिन से ताबड़तोड़ कमाई, 7वें दिन लागत वसूली पक्की, फिर मुनाफ़ा ही मुनाफ़ा!

Published : Jun 18, 2026, 11:54 AM ISTUpdated : Jun 18, 2026, 12:06 PM IST
Haunted 3D Day 6 Collection

सार

क्या विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' 7वें दिन ही बजट वसूल कर लेगी? क्या 14.75 करोड़ की कमाई के बाद फिल्म मुनाफे में पहुंचने वाली है? क्या कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ की फिल्मों को पीछे छोड़ना सबसे बड़ा सरप्राइज है? क्या आलोचनाओं के बावजूद हॉरर फिल्म बन गई दर्शकों की पहली पसंद? क्या अब बॉक्स ऑफिस पर खौफ का राज शुरू हो चुका है?

विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद फिल्म को कहानी, वीएफएक्स और एआई के इस्तेमाल को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसका असर टिकट खिड़की पर ज्यादा दिखाई नहीं दिया। महाक्षय चक्रवर्ती उर्फ मिमोह चक्रवर्ती स्टारर इस फिल्म ने छह दिनों में 14.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म ने कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' और दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' जैसी फिल्मों से आगे निकलकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

छठे दिन 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' की कमाई में आई गिरावट

रिलीज के छठे दिन यानी पहले बुधवार को 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा पांचवें दिन की कमाई की तुलना में करीब 30 प्रतिशत कम रहा। इसके बावजूद फिल्म की कुल नेट कमाई 14.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत की पहली हॉरर फिल्म, जिसमें हवेली में खूबसूरत भूतनी ने फैलाया था खौफ का तांडव!

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पहला दिन: 2.50 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 3.25 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 3.60 करोड़ रुपये

चौथा दिन: 2.00 करोड़ रुपये

पांचवां दिन: 2.00 करोड़ रुपये

छठा दिन: 1.40 करोड़ रुपये

कुल नेट कलेक्शन: 14.75 करोड़ रुपये

माना जा रहा है कि 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को यह फिल्म अपनी लागत निकालकर मुनाफे में पहुंच जाएगी। फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी इसे लागत निकालने के लिए सिर्फ 25 लाख रुपए और कमाने हैं, जो यह गुरुवार को आसानी से कमा सकती है।

'हॉन्टेड 3D ने कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ऐसे समय सिनेमाघरों में रिलीज हुई जब हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'बैकरूम्स' भी भारतीय बाजार में दर्शकों को आकर्षित करने में संघर्ष कर रही थी। इसके अलावा फिल्म का मुकाबला कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और मनोज बाजपेयी की 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' जैसी फिल्मों से भी रहा। कमाई के आंकड़ों के आधार पर 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने इन फिल्मों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

यह भी पढ़ें : कौन-सी थी देश की पहली A रेटेड फिल्म, जिसमें 16 की हीरोइन को देख भड़क गए थे लोग?

2011 की सुपरहिट फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल

'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' को साल 2011 में आई चर्चित हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म में महाक्षय चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे, गौरव बाजपेयी, हेमंत पांडे, श्रुति प्रकाश और प्रनीत भट्ट अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

अमिताभ बच्चन की इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने बताया अपना हिंदू नाम, किए चौंकाने वाले खुलासे
'तारक मेहता...' के बापूजी ने क्यों कराया 283 बार मुंडन, कैसे मिला रोल? जानिए पूरी कहानी