
2026 की मोस्ट अवैटेड फिल्मों में शामिल 'बटवारा 1947' को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। मोशन पोस्टर और किरदारों के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म का टीज़र भी सामने आ चुका है। यह फिल्म भारत की आजादी और देश विभाजन के दौर में इंसानियत, साहस और बलिदान की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती नजर आ रही है। टीज़र में इमोशनल सीन, दमदार डायलॉग और इफेक्टिव बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के जरिए सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की चर्चित जोड़ी लंबे समय बाद साथ लौट रही है।
फिल्म का नया टीज़र दर्शकों को उस दौर में ले जाता है जब देश आजादी की दहलीज पर खड़ा था, लेकिन साथ ही विभाजन की त्रासदी से गुजर रहा था। टीज़र में उस समय के सामाजिक तनाव, बिछड़ते परिवारों और टूटती उम्मीदों के बीच इंसानियत की लड़ाई को प्रमुखता से दिखाया गया है। कहानी का भावनात्मक पक्ष दर्शकों को गहराई से जोड़ने की कोशिश करता है।टीज़र में एक ऐसे किरदार की झलक दिखाई गई है जो हालात से हार मानने के बजाय साहस और मानवता का रास्ता चुनता है। हिंसा, भय और अनिश्चितता के माहौल में यह पात्र उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है।
यह भी पढ़ें : 'बटवारा 1947' में क्या है सनी देओल का रोल, बाकी स्टार कास्ट में किसका क्या किरदार?
'बटवारा 1947' के टीजर में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रिटी जिंटा, अभिमन्यु सिंह, करण देओल, अली फजल, कनिका कपूर की झलक भी देखने को मिल रही है। सनी देओल ने एक बार फिर इस फिल्म में अपना 'ग़दर' वाला दम दिखाया है। उनका एक डायलॉग है, जो पूरे ट्रेलर पर भारी पड़ रहा है। जब अभिमन्यु सिंह का किरदार कहता है, "पंगा लेना है?" तो जवाब में सनी देओल के किरदार का जवाब होता है, "इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है।" सनी का यह डायलॉग निश्चित रूप से थिएटर्स में तालियां और सीटियां बटोरेगा।
फिल्म की सबसे चर्चित बातों में से एक डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और सनी देओल का फिर से साथ आना है। करीब तीन दशक बाद यह जोड़ी एक बड़े प्रोजेक्ट में साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी यादगार फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। फिल्म का म्यूजिकत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।