क्या ‘बटवारा 1947’ बनने जा रही है 2026 की सबसे बड़ी पीरियड ड्रामा फिल्म? आखिर कौन हैं वे किरदार जो बंटवारे के दर्द के बीच उम्मीद की मशाल बने? सनी देओल, शबाना आज़मी और प्रिटी जिंटा के पोस्टर्स में क्या छिपा है? क्या राजकुमार संतोषी और ए.आर. रहमान की जोड़ी रचेगी इतिहास? जानिए फिल्म से जुड़े बड़े खुलासे।

आमिर खान प्रोडक्शंस की मोस्ट अवैटेड फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर ऑडियंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रहा है। दमदार मोशन पोस्टर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के प्रमुख किरदारों के पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पोस्टर्स में उस दौर की पीड़ा, संघर्ष, साहस और इंसानियत की झलक दिखाई देती है, जब देश विभाजन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहा था। सनी देओल, शबाना आज़मी, प्रिटी जिंटा, अली फज़ल और करण देओल समेत कई कलाकार अलग-अलग किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

‘बटवारा 1947’ के किरदारों के पोस्टर्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

फिल्म के नए कैरेक्टर पोस्टर्स में उन लोगों की कहानी की झलक दिखाई गई है, जिन्होंने विभाजन के उथल-पुथल भरे दौर में भी हिम्मत नहीं हारी। पोस्टर्स केवल किरदारों की पहचान नहीं कराते, बल्कि उनके भीतर छिपे संघर्ष, दर्द और उम्मीद को भी सामने लाते हैं। हर पोस्टर उस दौर की भावनात्मक गहराई को दर्शाता है, जिसने दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : सनी देओल की 'बटवारा 1947' का पहला मोशन पोस्टर

कौन निभा रहा है कौन सा किरदार?

जारी किए गए पोस्टर्स के मुताबिक शबाना आज़मी दुर्गावती देवी (माई) की भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं सनी देओल सिकंदर मिर्जा, प्रिटी जी. जिंटा हमीदा बेगम, करण देओल जावेद मिर्जा, अली फज़ल हबीब अनवर और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के किरदार में नजर आएंगे। सभी किरदार उस दौर के अलग-अलग अनुभवों और इंसानी संघर्षों को बड़े पर्दे पर जीवंत करते दिखाई देंगे।

View post on Instagram

यह भी पढ़ें : 'ग़दर 3' पर बड़ी अपडेट, सनी देओल के साथ यह दिग्गज एक्टर आएगा नज़र? जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मोस्टअवैटेड वापसी

‘बटवारा 1947’ की एक और बड़ी खासियत निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की वापसी है। करीब तीन दशक बाद यह सफल जोड़ी फिर साथ काम कर रही है। दोनों ने अतीत में कई यादगार फिल्में दी हैं और अब दर्शकों को इस नई ऐतिहासिक ड्रामा से भी बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने संभाली है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।