
पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा बड़ा विवाद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने सेलिना की शिकायत पर उनके ऑस्ट्रियन पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना, शारीरिक हमला और धमकी देने जैसे आरोपों में FIR दर्ज की है। इतना ही नहीं, जांच में सहयोग नहीं करने पर पीटर के खिलाफ Look Out Circular (LOC) भी जारी किया गया है। मामला अब सिर्फ घरेलू विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक कार्रवाई तक पहुंच गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, यह मामला मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। सेलिना जेटली ने आरोप लगाया कि शादी के दौरान उन्हें लगातार मानसिक, शारीरिक, आर्थिक और भावनात्मक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। FIR में भारतीय न्याय संहिता 2023 की कई धाराओं के तहत क्रूरता, शारीरिक नुकसान, धमकी और उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल किए गए हैं। एक्ट्रेस की लीगल टीम करणजावाला एंड कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सेलिना जेटली की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उनके पति पीटर हाग के खिलाफ गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की है।” रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में सहयोग ना करने के कारण पीटर के खिलाफ LOC भी जारी किया गया है।
कोर्ट दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलिना ने दावा किया कि शादी के बाद पीटर हाग ने उन्हें काम करने से रोक दिया और धीरे-धीरे आर्थिक रूप से पूरी तरह निर्भर बना दिया। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उन्हें बार-बार अपमानित किया गया और उनके साथ नस्लभेदी टिप्पणियां भी की गईं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सेलिना ने अपने पति पर भावनात्मक, शारीरिक, मौखिक, यौन और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक़, उन्हें कई बार नौकरानी कहकर अपमानित किया गया।
यह मामला अब सिर्फ घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अलग से आपराधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आरोप साबित होते हैं, तो पीटर हाग की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल सेलिना जेटली की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई नया बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पीटर हाग की तरफ से भी आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में बना हुआ है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।