Chand Mera Dil Day 1 Collection: कितनी हुई अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की फिल्म की पहले दिन कमाई

Published : May 23, 2026, 11:01 AM IST
chand mera dil day 1 collection  ananya panday lakshya lalwani opening day at indian box office pehle din kitne kamaya

सार

Chand Mera Dil Collection Day 1: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की मोस्ट रोमांटिक फिल्म चांद मेरा दिल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। राइटर-डायरेक्टर विवेक सोनी की ये फिल्म ओपनिंग डे पर खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म के पहले दिन का सामने आया कलेक्शन का आंकड़ा काफी चौंकाने वाला है। आइए, पढ़ते हैं पूरी डिटेल…

Chand Mera Dil Day 1 Box Office Collection : डायरेक्टर विवेक सोनी की फिल्म चांद मेरा दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को पहले दिन दर्शकों का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस रोमांटिक-इमोशनल फिल्म की कमजोर कहानी के कारण कई जगह सिनेमाघरों में दर्शकों का संख्या भी कम नजर आई। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का पहले दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है, जो काफी हैगार करने वाला है। फिल्म की कमाई के हालात इतने खराब है कि ये फर्स्ट डे डबल डिजिट में नहीं कमा पाई।

Chand Mera Dil ने पहले दिन कितना कमाया

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म चांद मेरा दिल 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ, जो काफी समय से पोस्टपोन चल रही थी। करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनीं ये फिल्म में दर्शकों को फ्रेश पेयर देखने को मिला। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और व्यूअर्स से मिक्स रिव्यू मिले। वहीं, बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस की बात करें फिल्म खास जलवा नहीं दिखा पाई। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.90 करोड़ का बिजनेस किया। मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 2.90 करोड़ कमाए। इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.39 करोड़ रहा। फिल्म के पहले दिन 4944 शोज चले। फिल्म के पहले दिन ऑक्यूपेंसी 15 फीसदी रही। बता दें कि फिल्म को 45 करोड़ के बजट में बनाया गया है। हालांकि, वीकेंड पर फिल्मों को फायदा मिलता है, अब देखना होगा कि इस फिल्म को दर्शकों से कितना रिस्पॉन्स मिलता है।

ये भी पढ़ें.. Khatron Ke Khiladi 15: कितनी है खतरों के खिलाड़ी 15 के 13 कंटेस्टेंट्स की क्वालिफिकेशन?

क्या है चांद मेरा दिल की कहानी?

करन जौहर निर्मित चांद मेरा दिल फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार, तनाव, हिंसा और आत्म-सम्मान के आस पास बुनी गई है। कॉलेज रोमांस से शुरू हुआ दो इंजीनियर स्टूडेंट्स चांद और आरव की जिंदगी तब टर्न लेती है, जब चांदनी प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों कम उम्र में शादी कर लेते हैं। कम उम्र में शादी, करियर, परिवार की टेंशन और जिम्मेदारियों का बोझ दोनों के रिश्ते में तनाव भरता है। धीरे-धीरे जिंदगी बिखर जाती है और दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं। फिल्म में अनन्या पांडे, लक्ष्य लालवानी के अलावा मनीष चौधरी, प्रथम राठौड़, आस्था सिंह भी हैं। इसके प्रोड्यूसर करन जौहर, अदार पूनावाला, सोमेन मिश्रा, मरीजके डी सौजा, अपूर्वा मेहता हैं। इसमें संगीत जिगर सरैया, सचिन सांघवी, सचिन-जिगर का है।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Khatron Ke Khiladi 15: कितनी है खतरों के खिलाड़ी 15 के 13 कंटेस्टेंट्स की क्वालिफिकेशन?
Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?