
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Educational Qualification: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा हो रही है क्योंकि सभी कन्फर्म प्रतियोगी स्टंट पर बेस्ड इस रियलिटी शो की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन पहुंच चुके हैं। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला ये शो प्रोडक्शन संबंधी कारणों से एक साल के ब्रेक के बाद वापसी कर रहा है। इसी मौके पर आपको इस शो में शामिल प्रतिभागियों का एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बता रहे हैं। जानते हैं कौन कितना पढ़ा लिखा है...
गौरव खन्ना के पास मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्री है। उन्होंने कानपुर के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए मुंबई आए। उन्होंने जॉब भी की और फिर एक्टिंग फील्ड में आ गए।
हर्ष गुजराल ने उत्तर प्रदेश के इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री पूरी की। कॉमेडी में आने से पहले उन्होंने डेटाबेस इंजीनियर के रूप में काम किया है।
रुबीना दिलेक ने शिमला के सेंट बेड्स कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री हासिल की है, जिसमें उन्होंने राजनीति विज्ञान को सहायक विषय के रूप में लिया था। वैसे तो रुबीना आईएएस बनना चाहती थी लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग में ले आई।
ये भी पढ़ें.. KKK 15 Contestants Net Worth: रोहित शेट्टी के शो के 13 खिलाड़ियों में सबसे अमीर कौन?
ओरहान अवतरामानी जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, ने न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ डिजाइन में फाइन आर्ट और कम्युनिकेशन डिजाइन में स्नातक की पढ़ाई की। ओरी बॉलीवुड के कई इवेंट्स में नजर आते हैं।
फरहाना भट्ट ने श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री पूरी की। उन्होंने भी एक्टिंग फील्ड में किस्मत आजमाई।
जैस्मीन भासिन ने जयपुर के एक हॉस्पिटैलिटी कॉलेज से हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की। उन्होंने जॉब भी किया, लेकिन वे एक्टिंग फील्ड में आ गईं।
शगुन शर्मा हिमाचल प्रदेश से मुंबई आने के बाद बैचलर ऑफ मास मीडिया (बीएमएम) की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाई। वे सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आईं।
रित्विक धनजानी ने अपनी स्कूली शिक्षा दुबई में पूरी की और बाद में लंदन के सिटी ऑफ लंदन कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाया।
अविनाश मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा रायपुर के होली क्रॉस स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने रायपुर के ही एवीएस प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की और ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाया।
खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे कम उम्र की प्रतियोगी रुहानिका धवन वर्तमान में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की डिग्री हासिल कर रही हैं और उन्होंने हाल ही में फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा पूरी की है।
अविका गौर ने मुंबई में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बजाए एक्टिंग पर फोकस किया। उन्होंने आर्ट में ग्रेजुएशन के साथ-साथ गुजरात विश्वविद्यालय से विकास संचार में पीजी भी किया है।
करण वाही ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मार्क सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल से पूरी की और बाद में दिल्ली के आईआईएलएम संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद वे एक्टिंग फील्ड में आ गए।
विशाल आदित्य सिंह ने बिहार में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में कदम रखने से पहले स्पोर्ट्स एक्टिविटी में इन्वॉल्व थे।
ये भी पढ़ें.. Khatron Ke Khiladi 15 को झटका! शुरू होने से पहले इन 2 एक्ट्रेस ने छोड़ा रोहित शेट्टी का शो
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।