‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग शुरू होते ही बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो शुरू होने से पहले ही इसकी दो कंटेस्टेंट ने इससे किनारा कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि दोनों कंटेस्टेंट्स ने हेल्थ इश्यूज के चलते यह फैसला लिया है। कहा यहां तक जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेसेस ने शो में शामिल होने की सभी फॉर्मेलिटीज पूरी कर ली थीं।
रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू हो चुकी है और कंटेस्टेंट्स लगातार सोशल मीडिया पर वहां की झलकियां साझा कर रहे हैं। इसी बीच अब शो से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी की दो पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान और सना मकबूल इस सीजन में लगभग फाइनल हो चुकी थीं। दोनों ने शो के लिए जरूरी फॉर्मेलिटीज और कॉन्ट्रैक्ट तक पूरे कर लिए थे, लेकिन गंभीर हेल्थ इश्यूज के चलते आखिरी समय में उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

'खतरों के खिलाड़ी 15' से क्यों बाहर हुईं हिना खान- सना मकबूल?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए हिना खान और सना मकबूल दोनों लगभग फाइनल थीं। हालांकि शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले दोनों एक्ट्रेसेस को हेल्थ इश्यूज की वजह से शो छोड़ना पड़ा। हिना खान पिछले साल से स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे इलाज से गुजर चुकी हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ जर्नी शेयर करती रही हैं।

सना मकबूल ने बताई अपनी गंभीर बीमारी की सच्चाई
‘बिग बॉस OTT’ विनर सना मकबूल भी गंभीर लीवर बीमारी से जूझ रही हैं। फिल्मी ज्ञान से बातचीत में सना मकबूल ने खुलासा किया कि उन्हें लीवर सिरोसिस है। एक्ट्रेस ने कहा कि लोग गलतफहमी में इसे शराब से जोड़ते हैं, जबकि वह शराब नहीं पीतीं। बकौल सना, "लोग सोचते हैं कि मुझे यह बीमारी शराब पीने की वजह से हुई, लेकिन यह बिल्कुल गलत है। मैं शराब नहीं पीती। मुझे शुरुआती स्टेज में लीवर सिरोसिस हुआ था और मुझे काम से ब्रेक लेना पड़ा। बिग बॉस OTT के बाद मैंने लगातार छह महीने दिन-रात काम किया। मेरा शरीर संकेत दे रहा था, लेकिन मैं उन्हें नजरअंदाज करती रही क्योंकि मुझे काम करना था, घर खरीदना था और परिवार को सपोर्ट करना था।”
डॉक्टरों ने दी थी लीवर ट्रांसप्लांट की चेतावनी
सना मकबूल ने बताया कि उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों को पेट में पानी जमा होने की समस्या मिली। इसके बाद उनका लीवर बायोप्सी टेस्ट किया गया। बकौल सना, "डॉक्टरों को मेरे पेट में पानी मिला और लीवर बायोप्सी के बाद मुझे बताया गया कि अगर छह महीने में मेरी हालत नहीं सुधरी तो मुझे लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है। लोग सोचते हैं कि मैं गायब हो गई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं किस दौर से गुजर रही थी। मैंने अपनी सेहत पर ध्यान दिया, रिकवर किया और अब मुझे पछतावा है कि मैंने खुद पर इतना ज्यादा दबाव डाला।”

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बनने वाली थीं सना
सना मकबूल ने यह भी खुलासा किया कि वह इस साल ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने वाली थीं। उन्होंने शो की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थीं, लेकिन लगातार चल रही स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से आखिरी वक्त पर उन्हें शो छोड़ना पड़ा। इस खुलासे के बाद फैंस सोशल मीडिया पर दोनों अभिनेत्रियों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’के कंटेस्टेंट्स कौन-कौन?
इस सीजन में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविका गौर, हर्ष गुजराल, शगुन शर्मा, विशाल आदित्य सिंह, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट और रुहानिका धवन जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। हर बार की तरह इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट कर रहे हैं और शो की शूटिंग केप टाउन में चल रही है।
