Hanuman Ansh Day 70 Collection: सिर्फ 1.8 करोड़ रुपए में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेली है। 70वें दिन कमाई घटी, लेकिन फिल्म का कुल कलेक्शन अब भी चौंका रहा है।

नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लंबी पारी से सबको हैरान कर दिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में आए 70 दिन हो चुके हैं। शुरुआती दिनों से आगे बढ़ते हुए फिल्म ने घरेलू बाजार में बड़ी कमाई दर्ज की, हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट नजर आ रही है। 69वें दिन करोड़ों में कमाई करने वाली फिल्म 70वें दिन उस आंकड़े को दोहरा नहीं सकी। इस बीच रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चर्चा है।

हनुमान अंश ने 70वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 69वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपए कमाए थे। ऐसे में उम्मीद थी कि 70वें दिन भी फिल्म की कमाई करोड़ों में बनी रहेगी, लेकिन गुरुवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 70वें दिन भारत में 65 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। यानी एक दिन पहले की तुलना में इसकी कमाई में लगभग 48 फीसदी की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : Drishyam 3 collection day 14: 'जेलर 2' के आते ही सुस्त पड़ी 'दृश्यम 3', जानें 2 हफ़्तों की कमाई

हनुमान अंश के हिंदी और तेलुगु वर्जन ने कितनी कमाई की?

70वें दिन फिल्म को सिनेमाघरों में पहले के मुकाबले कम शोज मिले। बुधवार को जहां इसे करीब 3,000 शोज मिले थे, वहीं गुरुवार को इनकी संख्या घटकर 1,671 रह गई। भाषा के हिसाब से 70वें दिन के आंकड़े इस प्रकार हैं:-

  • हिंदी वर्जन: 35 लाख रुपए
  • तेलुगु वर्जन: 30 लाख रुपए

कुल नेट कलेक्शन: 65 लाख रुपए

यह भी पढ़ें : Jailer 2 Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' की दमदार शुरुआत! जानिए पहले दिन की कमाई

हनुमान अंश का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंचा?

रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, 70 दिनों में ‘हनुमान अंश’ का भारत में नेट कलेक्शन करीब 338.98 करोड़ रुपए पहुंच गया है। वहीं, इसका घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 400.03 करोड़ रुपए बताया गया है। फिल्म का बजट करीब 1.8 करोड़ रुपए बताया गया है। अगर ये आंकड़े सही हैं, तो इतने कम बजट में इतनी बड़ी कमाई करना इसकी बॉक्स ऑफिस यात्रा को खास बनाता है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ग्रॉस 448.33 करोड़ रुपए हो गया है, जिसमें ओवरसीज से हुई ग्रॉस 48.30 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है।