क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन का ग्लैमरस अंदाज, शेयर की झरने वाली 3 PHOTOS

Published : Apr 01, 2026, 11:27 AM IST
cricketer deepak chahar sister glamorous photos

सार

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर जब से सलमान खान के शो बिग बॉस 19 मे नजर आईं, तभी से वे लाइमलाइट में बनी हुई हैं। मालती अक्सर टीवी इवेंट्स और फंक्शन में स्पॉट होती रहती है। वहीं, वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर की है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने हाल ही में अपनी कुछ ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि वे बिकिनी में झरने के नीचे अदाएं दिखाती नजर आ रही है। उनकी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। उनकी फोटोज को देखकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि मालती टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 19 का हिस्सा रही हैं।

झरने के नीचे क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन

मोस्ट पॉपुलर क्रिकेट प्लेयर दीपक चाहर की छोटी बहन मालती चाहर की कुछ ग्लैमरस फोटोज इंटरनेट पर गदर मचा रही है। मालती ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में वे झरने के नीचे खड़े होकर पोज देती नजर आ रही है। खुले भीगे बाल और बिना मेकअप में वे झरने के लिए चिल करती नजर आ रही हैं। मालती ने फोटोज शेयर कर लिखा- वॉटरफॉल मुझे बताता है कि चीजों को जाने देना कितना आसान है। आपको बता दें कि मालती ने सलमान खान के शो बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही मालती ने गदर मचाना शुरू कर दिया था। कुछ कंटेस्टेंट्स के साथ तो उन्होंने जमकर झगड़े भी किए। इतना ही नहीं शो देखने वालो का ये तक कहना था कि मेकर्स ने मालती को प्लानिंग के साथ घर में एंट्री करवाई है। मालती शो के टॉप 5 तक पहुंची थी और फिर वे एलिमिनेट हो गई थी।

ये भी पढ़ें... Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा

मालती चाहर की झरने वाली फोटोज पर ऐसे आए कमेंट्स

मालती चाहर को झरने के नीच पोज देते देख यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। तुलसीदास धुमल नाम के यूजर ने लिखा- मेरी फेवरेट क्वीन। वाणी नाम की यूजर ने लिखा- अप्सरा। मल्हान नाम के यूजर ने लिखा- क्या मैं सपना देख रहा हूं, कौन है ये अप्सरा। राम नाम के यूजर ने लिखा- कुछ लोग तो ये देखते ही घायल हो गए होंगे। मालती नाम की यूजर ने लिखा- आप वाकई अपनी अदाओं से इंटरनेट ब्रेक कर रही हैं। वहीं, कुछ लोगों ने मालती को ट्रोल भी किया। प्रमोद कोहली नाम के यूजर ने लिखा- दीपक चाहर कोने में बैठकर रो रहा होगा। शानू नाम के यूजर ने लिखा- दीपक को शर्मिंदगी होगी। मेघा नाम की यूजर ने लिखा- बिग बॉस में बहुत ज्ञान बाट रही थी, अब क्या हुआ। इसी तरह अन्य ने भी कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें... संजय दत्त ने आखिरी 5 धांसू फिल्मों के लिए कितनी फीस ली? एक में कैमियो करने वसूले करोड़ों

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay Kumar की भूत बंगला के 7 स्टार्स की कितनी उम्र, किसकी एज सबसे ज्यादा-कौन सबमें छोटा
Dhurandhar 2 Second Tuesday Collection में फिर नं.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई 2 मूवी का रिकॉर्ड!