Dacoit Collecttion Day 2: 'धुरंधर 2' के तूफ़ान में 'डकैत' दम, 2 दिन में कर ली इतनी कमाई

Published : Apr 12, 2026, 09:41 AM IST

Dacoit : A love Story Box Office पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले दिन की कमाई में अदिवी शेष की करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनने के बाद दूसरे दिन भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना कर रखी। जानिए डकैत की दूसरे दिन की कमाई कितनी हुई...

PREV
15
'डकैत' ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर 'डकैत: द लव स्टोरी' ने दूसरे दिन लगभग 7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह कमाई देशभर में तकरीबन 3734 शोज से हुई है। पहले दिन के मुकाबले मामूली ही सही, लेकिन इस फिल्म ने ग्रोथ दर्ज की है। खास बात यह है कि रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की सुनामी के बीच फिल्म दर्शकों को खींचने में सफल हो रही है।

25
'डकैत' का दो दिन का कलेक्शन कितना हुआ?

'डकैत : अ लव स्टोरी' ने पहले दिन लगभग 6.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस हिसाब से भारत में दो दिन का इसका नेट कलेक्शन लगभग 13.55 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा तकरीबन 15.81 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी 'धुरंधर 2', 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

35
विदेशों में भी 'डकैत' का बेहतरीन परफॉर्मेंस

शेनिल देव के डायरेक्शन में बनी एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'डकैत : अ लव स्टोरी' विदेशों में भी बेहत्र्रीन परफॉर्मेंस कर रही है। इस फिल्म ने दो दिन में ओवरसीज मार्केट से लगभग 9 करोड़ रुपए का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 2.50 करोड़ रुपए फिल्म ने दूसरे दिन कमाए। इसके साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 24.81 करोड़ रुपए हो गया है।

45
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अदिवी शेष की सबसे बड़ी ओपनर

'डकैत : अ लव स्टोरी' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अदिवी शेष की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं, यहां डबल डिजिट की ओपनिंग के मामले में उनकी हैट्रिक भी लगी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अदिवी शेष की तीन सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्में और उनकी पहले दिन की कमाई इस प्रकार है :-

डकैत : अ लव स्टोरी - 13.60 करोड़ रुपए

मेजर - 13.15 करोड़ रुपए

हिट : द सेकंड केस - 11.50 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Dacoit Movie Review: ‘डकैत’ में इमोशन + एक्शन का तगड़ा डोज, जानिए क्यों देखें ये फिल्म?

55
'डकैत' का बजट कितना है?

‘डकैत’ का निर्माण सुप्रिया यारलागड्डा ने अन्नपूर्णा स्टूडियो के बैनर तले किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट लगभग 70-100 करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म दो दिन में लगभग 13.55 फीसदी से 19 फीसदी लागत ही निकाल पाई है। देखना यह है कि फिल्म बजट निकालकर सक्सेसफुल रहती है या नहीं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories