MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी 'धुरंधर 2', 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 Collection Day 24: फिर रॉकेट बनी 'धुरंधर 2', 24वें दिन बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड!

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर एक और इतिहास रच दिया है। अब यह मूवी भारत में ही नहीं, बल्कि सिर्फ हिंदी सिनेमा में भी 1000 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। जानिए Dhurandhar The Revenge Day 24 Collection...

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Apr 11 2026, 11:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
'धुरंधर 2' ने 24वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' ने 24वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो 'धुरंधर द रिवेंज' ने 24वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे शनिवार को भारत में लगभग 13.50 करोड़ रुपए  की कमाई की। यह 23वें दिन के मुकाबले  92 फीसदी से भी ज्यादा है। फिल्म ने 23वें दिन यानी रिलीज के बाद चौथे शुक्रवार को लगभग 7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके साथ ही इस फिल्म का देशभर में कुल कलेक्शन 1,068.92 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

25
'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन ने 24 दिन में 1,003.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया है। फिल्म के बाकी वर्जनों की अब तक की कुल कमाई इस प्रकार रही :-

तमिल : 18.73 करोड़ रुपए

तेलुगु : 41.60 करोड़ रुपए

कन्नड़ : 3.29 करोड़ रुपए

मलयालम : 1.76 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 पर भारी पड़ी यह साउथ इंडियन फिल्म, पहले दिन ही कर दिया खेल खराब!

35
'धुरंधर द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनी
Image Credit : instagram

'धुरंधर द रिवेंज' हिंदी बेल्ट में पहली 1000 करोड़ी फिल्म बनी

'धुरंधर द रिवेंज' हिंदी सिनेमा के इतिहास में वह पहली फिल्म साबित हुई है, जिसने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छुआ ही नहीं है, इसे पार भी किया है। इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म 900 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई थी। 840.20 करोड़ रुपए कमाकर 'धुरंधर' अभी तक सबसे कमाऊ हिंदी फिल्म थी।

45
'धुरंधर द रिवेंज' के निशाने पर अब 'पुष्पा 2'
Image Credit : X

'धुरंधर द रिवेंज' के निशाने पर अब 'पुष्पा 2'

'धुरंधर द रिवेंज' भारत में देश की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बनी है। यह प्रभास स्टारर तेलुगु फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर काफी आगे निकल गई है। अब इससे आगे सिर्फ अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' है। देखना यह है कि 'धुरंधर 2' 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने विदेशों में उड़ाईं 'जवान' की धज्जियां, Top 5 की लिस्ट से SRK की फिल्म Out!

55
भारत में देश की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में
Image Credit : X

भारत में देश की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में

  1. पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म) - 1234.10 करोड़ रुपए
  2. धुरंधर द रिवेंज (हिंदी पैन इंडिया फिल्म) - 1,068.92 करोड़ रुपए
  3. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (तेलुगु पैन इंडिया फिल्म) - 1030.42 करोड़ रुपए
  4. KGF Chapter 2 (कन्नड़ पैन इंडिया फिल्म) - 859.70 करोड़ रुपए
  5. धुरंधर (हिंदी फिल्म) - 840.20 करोड़ रुपए

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
रणवीर सिंह

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
आशा भोसले की अनसुनी कहानी: जब खुदकुशी करना चाहती थीं सुरों की मलिका! लता जी से भी टूट गए थे रिश्ते
Recommended image2
Asha Bhosle Health Update: सुरों की मलिका आशा भोंसले को आया हार्ट अटैक, मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है हालत
Recommended image3
Rajinikanth News: 'जिंदगी नरक बन सकती है', देश के युवाओं को रजनीकांत ने क्यों दिया अल्टीमेटम?
Recommended image4
Aamir Khan New Film: आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक, 39 दिन पहले शुरू की इस फिल्म एडवांस बुकिंग!
Recommended image5
Salman Khan Maatrubhumi Release पर संकट! आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिर से करनी पड़ी शूटिंग?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved