सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टाइटल चेंज कर लिया है। वैसे, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी कई फिल्मों के नाम बदले गए। कुछ फिल्मों के नामों पर तो खूब गदर भी मचा था, जिसे बाद में बदलना पड़ा। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का पहले टाइटल रामलीला था, लेकिन इस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया था और खूब गदर भी मचा था। कानूनी आपत्तियों के कारण इसका नाम बदलकर गोलियों की रासलीला राम-लीला किया गया था।
27
फिल्म सत्याप्रेम की कथा
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का टाइटल भी चेंज किया गया था। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम सत्यनायारण की कथा था। धार्मिक भावना को लेकर विवाद होने के कारण इसका नाम चेंज किया गया।
दीपिका पादुकोण-शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत के नाम को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। पहले इसका नाम पद्मावती रखा था। करणी सेना और अन्य समूहों के विरोध के बाद इसका भी नाम बदला गया और ये पद्मावत नाम से रिलीज हुई।
47
फिल्म जजमेंटल है क्या
कंगना रनोट और राजकुमार रावल की फिल्म का नाम पहले मेंटल है क्या था। मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसका नाम बदलकर जजमेंटल है क्या रखा गया।
57
फिल्म बिल्लू
इरफान खान और लारा दत्ता की फिल्म बिल्लू का पहले नाम बिल्लू बार्बर रखा गया था। हालांकि, बार्बर कम्युनिटी के विरोध के बाद इसका टाइटल टेंज करना पड़ा।
67
फिल्म वीर जारा
शाहरुख खान और प्रिटी जिंटा की फिल्म वीर जारा के टाइटल को भी चेंज करना पड़ा था। पहले इस फिल्म का नाम ये कहां आ गए हम रखा गया था।
77
फिल्म लक्ष्मी
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा था। करणी सेना द्वारा मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजकर नाम बहदले को कहा गया था। उनका कहना था इससे हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची। बाद में इसका नाम बदलकर लक्ष्मी रखा गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।