Good News: प्रेग्नेंट है 40 साल की दीपिका पादुकोण, दोबारा पापा बनने वाले हैं धुरंधर रणवीर सिंह

Published : Apr 19, 2026, 12:20 PM IST
deepika padukone  ranveer singh announce second pregnancy share cute glimpse with daughter dua

सार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोबारा मम्मी-पापा बनने वाले हैं। कपल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की। दोनों ने बेहद खास अंदाज में प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। बेटी दुआ की एक क्यूट फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उनकी पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। 

मनोरंजन जगत से एक खुश करने वाली खबर सामने आ रहा है। बता दें कि 19 अप्रैल रविवार को बॉलीवुड के पावर कपल यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक जबरदस्त खबर सबके साथ शेयर की। दरअसल, दीपिका दोबारा मां बनने वाली है। कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। दीपिका-रणवीर दोनों ने बेटी दुआ की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट दिख रहा है। इस पोस्ट पर लगातार फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण ने रविवार सुबह अपनी बेटी दुआ की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें दुआ व्हाइट बॉडीसूट पहने पापा रणवीर की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। हालांकि, शेयर की इस फोटो में दुआ का चेहरा नहीं दिख रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि दुआ के हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट है, जिसमें टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा है। इस पोस्ट के साथ रणवीर-दीपिका ने दूसरी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की है। दीपिका ने पोस्ट के साथ नजर वाला इमोजी शेयर किया है। कपल को कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, सामंथा रूथ प्रभु, प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सोनम कपूर, सिद्धार्ज्ञत मल्होत्रा, करीना कपूर सहित कईयों ने बधाई दी। महज एक घंटे के अंदर दीपिका की पोस्ट पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla के डायरेक्टर की बेटी है बेहद खूबसूरत, कर चुकी इतनी फिल्मों में काम

2 साल पहले बेटी की मां बनी थी दीपिका पादुकोण

आपको बता दें कि 2 साल पहले यानी 8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। दुआ अब दो साल की हो गई है। 2025 की दीवाली के मौके पर कपल ने अपनी बेटी दुआ का फेस रिवील किया था। बता दें कि रणवीर-दीपिका ने करीब 5 साल डेटिंग के बाद 2018 में इटली में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद कपल ने मुंबई में 3 ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। दीपिका का वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार 2025 में आई फिल्म सिंघम अगेन में नजर आईं थीं। वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे शाहरुख खान के साथ किंग और अल्लू अर्जुन के साथ राका में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया। उनकी अपकमिंग फिल्म प्रलय है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar Collection Day 31: फिर उठी 'धुरंधर 2' की आंधी, अब खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mahavatar Parshuram First Poster : पशुराम जयंती पर आया फिल्म का पहला पोस्टर, दिखा दमदार अवतार!
YRKKH High Voltage Drama: मायरा कांड में बड़ा तमाशा, क्या अभिरा-अरमान हारेंगे बाजी?