MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Dhurandhar Collection Day 31: फिर उठी 'धुरंधर 2' की आंधी, अब खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

Dhurandhar Collection Day 31: फिर उठी 'धुरंधर 2' की आंधी, अब खतरे में 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड!

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ी है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है और अब बारी प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2' की है। जानें 'धुरंधर 2' की 31वें दिन की कमाई...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Apr 19 2026, 09:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
'धुरंधर 2' ने 31वें दिन कितनी कमाई की?
Image Credit : X

'धुरंधर 2' ने 31वें दिन कितनी कमाई की?

ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com के मुताबिक़, 'धुरंधर द रिवेंज' ने 31वें दिन लगभग 4.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अगर 30वें दिन की कमाई से इसकी तुलना की जाए तो कलेक्शन में तकरीबन 72 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 30वें दिन फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
भारत में 'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?
Image Credit : instagram

भारत में 'धुरंधर 2' का कुल कलेक्शन कितना हुआ?

घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी भारत में 'धुरंधर द रिवेंज' ने 31 दिन में भारत में 1110.47 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसमें से 1043.54 करोड़ रुपए की कमाई इसने अकेले हिंदी वर्जन से की है। फिल्म के बाक़ी चार वर्जनों का कलेक्शन इस प्रकार रहा:-

तमिल : 19.23 करोड़ रुपए

तेलुगु : 42.37 करोड़ रुपए

कन्नड़ : 3.56 करोड़ रुपए

मलयालम : 1.77 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ की सुनामी के बीच बिना शोर आई लो बजट फिल्म, 100 करोड़ क्लब में मारी शानदार एंट्री!

36
विदेशों में अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा कमा रही 'धुरंधर 2'
Image Credit : X

विदेशों में अभी भी 1 करोड़ से ज्यादा कमा रही 'धुरंधर 2'

'धुरंधर 2' सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज मार्केट में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। 30 दिन बाद भी यहां यह 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट रही है। 31वें दिन यानी पांचवें शनिवार को 'धुरंधर 2' ने विदेशों में लगभग 1.10 करोड़ रुपए की कमाई की।

46
वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन?
Image Credit : X

वर्ल्डवाइड कितना हुआ 'धुरंधर 2' का कलेक्शन?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1748.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसमें से ग्रॉस 419.60 करोड़ रुपए इस फिल्म ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट से कमाए हैं, जबकि 1329.31 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई भारत में हुई है।

यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Collection Day 2: दूसरे दिन रॉकेट बनी 'भूत बंगला'! कूट डाले इतने CR

56
'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ा
Image Credit : instagram

'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ा

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' ने 'पुष्पा 2' को पीछे छोड़ दिया है। 2024 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में ग्रॉस 1742.10 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि, भारत में कमाई के मामले में भी 'धुरंधर 2' अब भी 'पुष्पा 2' से बहुत पीछे है। सुकुमार निर्देशित और अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1234.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था।

66
'धुरंधर 2' की आंधी में डोल रहा 'बाहुबली 2' का तख़्त!
Image Credit : instagram

'धुरंधर 2' की आंधी में डोल रहा 'बाहुबली 2' का तख़्त!

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब 'धुरंधर 2' से आगे सिर्फ दो फ़िल्में नितेश तिवारी निर्देशित आमिर खान स्टारर 'दंगल' और एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी प्रभास स्टारर 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 2070.30 करोड़ रुपए और 1788.06 करोड़ रुपए रही थी। माना जा रहा है कि थिएटर में अपना रन पूरा करने से पहले 'धुरंधर 2' 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि, 'दंगल' को पछाड़ना इस फिल्म के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणवीर सिंह
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aamir Khan ने हिंदू देवियों को लेकर ऐसा क्या कहा कि वीडियो वायरल हो गया?
Recommended image2
Drishyam 3 Advance Booking: ताबड़तोड़ बिक रहे 'दृश्यम 3' के टिकट, रिलीज से पहले कूटे करोड़ों!
Recommended image3
Khatron Ke Khiladi 15 Contestants Fees: 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे महंगा कंटेस्टेंट कौन?
Recommended image4
Raja Shivaji Collection Day 8: 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी 'राजा शिवाजी'? 8वें दिन की इतनी कमाई
Recommended image5
Celina Jaitly ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए चौंकाने वाले गंभीर आरोप!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved