Bhooth Bangla Collection Day 2: दूसरे दिन रॉकेट बनी 'भूत बंगला'! कूट डाले इतने CR
Bhooth Bangla Box Office पर दूसरे दिन मजबूत हुई। प्रियदर्शन निर्देशित यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भारत में जहां 40 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है तो दुनियाभर में इसकी कमाई 60 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। जानिए ‘भूत बंगला’ की दूसरे दिन की कमाई…

भूत बंगला ने दूसरे दिन कितनी कमाई?
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन लगभग 19 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन भारत में किया। इसके साथ ही देश में इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन लगभग 35 करोड़ रुपए हो गया है।
'भूत बंगला' का ग्रोस कलेक्शन 40 करोड़ पार
भारत में 'भूत बंगला' का ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 42 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म का डे वाइज नेट कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहा:-
- पेड प्रीव्यू (16 अप्रैल 2026, गुरुवार) : 3.75 करोड़ रुपए
- पहला दिन (17 अप्रैल 2026, शुक्रवार) : 12.25 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन (18 अप्रैल 2026, शनिवार) : 19 करोड़ रुपए
टोटल कलेक्शन : 35 करोड़ रुपए
अगर डे वाइज कलेक्शन पर गौर करें तो दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में लगभग 55.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि तीसरे दिन यानी रविवार को यह फिल्म और मजबूत हो सकती है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Advance Booking Day 2: ‘भूत बंगला’ की लंबी छलांग! दूसरे दिन के लिए बिके इतने टिकट
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 28.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें से लगभग 9.50 करोड़ रुपए इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से कूटे थे। दूसरे दिन इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 9 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही विदेशों में इसकी कमाई 18.50 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 60.50 करोड़ रुपए हो गया है।
'भूत बंगला' का बजट कितना है?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने अब तक भारत में नेट 35 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस हिसाब से देखें तो 'भूत बंगला' ने दो दिन में 29 फीसदी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है। माना जा रहा है कि रविवार की कमाई के साथ फिल्म अपनी 40 फीसदी से ज्यादा रकम निकाल सकती है। फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। वीक डेज का कलेक्शन तय करेगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाती है या इस पर फ्लॉप का ठप्पा लगता है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Day 1 Collection में 2026 की इन 5 फिल्मों से पीछे, नं. 1 का तो सिर्फ 12% कमा पाई!
'भूत बंगला' की स्टार कास्ट में कौन-कौन?
हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनकी दोहरी भूमिका है। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं। वामिका गब्बी, तब्बू, राजेश शर्मा और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अहम् रोल निभाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।