Bhooth Bangla Collection Day 2: दूसरे दिन रॉकेट बनी 'भूत बंगला'! कूट डाले इतने CR
Bhooth Bangla Box Office पर दूसरे दिन और मजबूत हुई। प्रियदर्शन निर्देशित यह हॉरर कॉमेडी फिल्म भारत में जहां 30 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है तो दुनियाभर में 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है। जानिए ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की…

भूत बंगला ने दूसरे दिन कितनी कमाई?
अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' ने दूसरे दिन लगभग 11.11 करोड़ रुपए (शाम 7 बजे तक) का नेट कलेक्शन भारत में किया। इसके साथ ही देश में इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन लगभग 27.11 करोड़ रुपए हो गया है।
'भूत बंगला' का ग्रोस कलेक्शन 30 करोड़ पार
भारत में 'भूत बंगला' का ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 32.31 करोड़ रुपए हो गया है। इस फिल्म का डे वाइज नेट कलेक्शन कुछ इस प्रकार रहा:-
- पेड प्रीव्यू (16 अप्रैल 2026, गुरुवार) : 3.75 करोड़ रुपए
- पहला दिन (17 अप्रैल 2026, शुक्रवार) : 12.25 करोड़ रुपए
- दूसरा दिन (18 अप्रैल 2026, शनिवार) : 11.11 करोड़ रुपए (शाम 7 बजे तक)
टोटल कलेक्शन : 27.11 करोड़ रुपए
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Advance Booking Day 2: ‘भूत बंगला’ की लंबी छलांग! दूसरे दिन के लिए बिके इतने टिकट
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की
'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन लगभग 28.70 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। इसमें से लगभग 9.50 करोड़ रुपए इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से कूटे थे। दूसरे दिन के ओवरसीज के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। लेकिन भारत के ग्रॉस कलेक्शन को ही मिला लिया जाए तो यह लगभग 40 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।
'भूत बंगला' का बजट कितना है?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'भूत बंगला' का निर्माण लगभग 120 करोड़ रुपए में हुआ है। फिल्म ने अब तक भारत में नेट 25.42 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस हिसाब से देखें तो 'भूत बंगला' ने दो दिन में 21 फीसदी से ज्यादा लागत वसूल कर ली है।
यह भी पढ़ें : Bhooth Bangla Day 1 Collection में 2026 की इन 5 फिल्मों से पीछे, नं. 1 का तो सिर्फ 12% कमा पाई!
'भूत बंगला' की स्टार कास्ट में कौन-कौन?
'भूत बंगला' में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके साथ परेश रावल, राजपाल यादव और दिवंगत असरानी कॉमेडी का तड़का लगाते दिख रहे हैं। वामिका गब्बी, तब्बू, राजेश शर्मा और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकारों ने भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अहम् रोल निभाए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।