डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 अपनी रिलीज के साथ लगातार बॉक्स ऑफिस पर हंगामा कर रही है। 12 दिन में इसने 1300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। अब फिल्म के 13वें दिन का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। मूवी की कमाई देखकर हर कोई हैरान है। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। इसी बीच फिल्म का 13वें की कमाई सामने आई है।
26
फिल्म धुरंधर 2 का 13वें दिन का कलेक्शन
sacnilk.com की मानें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के 13वें दिन शाम 7 बजे तक 19.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बता दें कि फिल्म की कमाई में पिछले 2 दिनों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है।
फिल्म धुरंधर 2 का पिछले 5 दिन के कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालते हैं। फिल्म ने 9वें दिन 41.75 करोड़, 10वें दिन 62.85 करोड़ और 11वें दिन 68.10 करोड़ का कारोबार किया था। 12वें दिन से इसकी कमाई में गिरावट आई और इसने 25.30 करोड़ कमाए। वहीं, 13वें दिन 19.30 करोड़ का बिजनेस किया।
46
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1394.20 करोड़ कमा लिए है। बताया जा रहा है कि मूवी 13वें दिन 1400 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 1066.97 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, इसका नेट कलेक्शन 891.47 करोड़ तक पहुंच गया है।
56
धुरंधर 2 के बारे में
धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। रणवीर सिंह की ये फिल्म 2025 की धुरंधर का सीक्वल है, जो हमजा अली मजारी के अतीत और कराची में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की कहानी दिखाती है।
66
धुरंधर 2 की स्टार कास्ट
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, मानव गोहिल, दानिश पोद्दार लीड रोल में हैं। इसे Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले बनाया गया है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।