Dhurandhar 2 Day 15 Collection: हनुमान जयंती पर हुआ फायदा, कमाई में दिखाया जलवा

Published : Apr 02, 2026, 07:18 PM ISTUpdated : Apr 02, 2026, 10:23 PM IST

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जलवा रिलीज के 15 दिन बाद भी कम नहीं हुआ है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है और कमा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 1500 करोड़ के क्लब में एंट्री की तैयारी में है। इसी बीच जानते हैं 15वें दिन की कमाई।

PREV
17
फिल्म धुरंधर 2 का धमाका

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने कमाई के ढेरों रिकॉर्ड तोड़ दिए है और कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। इसी बीच फिल्म का 15वें का कलेक्शन का आंकड़ा सामने आ गया है। जानते हैं इसकी कमाई।

27
धुरंधर 2 का 15वें दिन का कलेक्शन

फिल्म धुरंधर 2 को 15वें दिन हनुमान जयंती का फायदा मिला। फिल्म ने 17.80 करोड़ का बिजनेस किया। बता दें कि इसकी कमाई में बुधवार की तुलना में गुरुवार को 11.4% गिरावट देखने को मिली।

ये भी पढ़ें... 2026 Box Office: 90 दिनों में कैसा रहा बॉलीवुड फिल्मों का हाल, TOP 5 में कौन-कौन सी मूवीज?

37
धुरंधर 2 की कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म की रिलीज को 15 दिन हो गए हैं। sacnilk.com की मानें तो मूवी ने इंडिया में नेट 937.32 करोड़ कमा लिए है और जल्दी ही ये आंकड़ा 1000 करोड़ में तब्दील हो जाएगा।

47
धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

धुरंधर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा दिखाया है। फिल्म ने अभी कर 1487.17 करोड़ कमा लिए हैं। जल्दी ही फिल्म 1500 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। फिल्म का इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 1122.17 करोड़ हो गया है।

57
धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे कमाऊ फिल्म

आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यदि मूवी इसी रफ्तार से कमाई करती तो ये दंगल (2070 करोड़), पुष्पा 2 (1877 करोड़) और बाहुबली 2 (1810 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।

67
2026 की सबसे कमाऊ फिल्म धुरंधर 2

2026 के 3 महीने गुजर गए हैं। इस साल के बॉक्स ऑफिस पर नजर डाले तो अभी तक धुरंधर 2 सबसे कमाऊ फिल्म है। दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 (464.50 करोड़) और तीसरे नंबर पर ओ रोमियो (110 करोड़) है।

77
धुरंधर 2 के बारे में

फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उन्होंने इसमें 2 किरदार हमजा और जसकीरत निभाए हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, मानव गोहिल, दानिश पोद्दार भी हैं।

ये भी पढ़ें... 4000 करोड़ की Ramayan में 18 स्टार्स, कौन किस किरदार में आएगा नजर? जानें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories