रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने दूसरे शनिवार फिर बॉक्स ऑफिस पर उड़ान भरी। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। 10 दिन में यह फिल्म भारत में 750 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है। जानिए ‘धुरंधर 2’ का ताजा बॉक्स ऑफिस हाल...
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' ने 10वें दिन यानी रिलीज के बाद दूसरे शनिवार को देशभर में लगभग 39.98 करोड़ रुपए का कलेक्शन (शाम 7 बजे तक) किया। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 755.90 करोड़ रुपए हो चुका है। यह कमाई फिल्म के सभी वर्जनों को मिलाकर है।
25
'धुरंधर द रिवेंज' के हिंदी वर्जन की कमाई कितनी हुई?
रिपोर्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन ने दूसरे शनिवार को लगभग 37.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के हिंदी वर्जन का अब तक का कुल कलेक्शन 727 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। यह हिंदी बेल्ट में 700 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीसरी फिल्म बनी है।
भारत में 700 करोड़ क्लब में कौन-कौन-सी हिंदी फ़िल्में
भारत में 700 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाई करने वाली सिर्फ तीन हिंदी फ़िल्में हैं। इनमें पहले और तीसरे पायदान पर रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' हैं, जिनकी कमाई क्रमशः 895.96 करोड़ रुपए और 727 करोड़ रुपए+ की कमाई की। दूसरे स्थान पर अल्लू अर्जुन स्टारर तेलुगु सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' का हिंदी वर्जन है, जिसने 830.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
45
700 करोड़ क्लब में कितनी इंडियन फ़िल्में
अगर भारत में 700 करोड़ क्लब में शामिल सभी इंडियन फिल्मों की बात करें तो इनकी संख्या 6 है। यह रही इन फिल्मों की पूरी लिस्ट और उनकी कमाई (पैन इंडिया कलेक्शन के आधार पर):-
10 दिन में 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ
'धुरंधर 2' 10 दिन में दुनियाभर में लगभग 1188 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन तकरीबन 902.39 करोड़ रुपए हुआ है और ओवरसीज मार्केट से इसने लगभग 286 करोड़ रुपए करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख़ खान स्टारर 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में तकरीबन 1,160 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।