Published : Mar 23, 2026, 10:33 AM ISTUpdated : Mar 23, 2026, 10:40 PM IST
पहले वीकेंड में बंपर कमाई करने के बाद 'धुरंधर द रिवेंज' पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कुछ हद तक ठंडी पड़ी। फिर भी इसने KGF Chapter 2 के हिंदी वर्जन के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जानिए Dhurandhar 2 First Monday Collection...
रणवीर सिंह स्टारर स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर 2' ने पहले वीकेंड में लगभग 454.12 करोड़ रुपए कमाए। अकेले हिंदी वर्जन की कमाई 430 करोड़ रुपए हुई। 4 में से तीन दिन इसने 100 करोड़ से ज्यादा कूटे। वीकेंड बीतने के बाद पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में कुछ गिरावट आई, लेकिन इसने हाफ सेंशुरी से ज्यादा की कमाई दे डाली।
25
'धुरंधर 2' ने पांचवें दिन कितनी कमाई की?
ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, रिलीज के बाद पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को 'धुरंधर द रिवेंज' ने लगभग 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से हिंदी बेल्ट में इस फिल्म ने लगभग 60 करोड़ रुपए की कमाई की।
5 दिन में 'धुरंधर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 519.12 करोड़ रुपए की कमाई की। अगर सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो यह 490 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। इसके साथ इस फिल्म ने यश स्टारर कन्नड़ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म ‘KGF Chapter 2’ (हिंदी वर्जन) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसकी कमाई 434.70 करोड़ रुपए रही थी।
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर द रिवेंज' का निर्माण लगभग 225 करोड़ रुपए में हुआ है। इस हिसाब से देखें तो फिल्म 294 करोड़ रुपए से ज्यादा का रिटर्न दे चुकी है। यह लागत के मुकाबले 130 फीसदी से भी ज्यादा है। यानी कि महज 5 दिन में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में शामिल हो गई है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई लगभग 825 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।