Dhurandhar 2 OTT: तय समय से पहले ओटीटी पर आई धुरंधर 2, अनकट वर्जन में सस्पेंस डबल-रनटाइम ज्यादा

Published : May 15, 2026, 01:56 PM IST
dhurandhar 2 ott ranveer singh film uncut version streaming on jiohotstar and netflix with double suspense and runtime

सार

Dhurandhar 2 OTT Streaming: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाया और जमकर कमाई की। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही हैं और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी बीच आपको बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो चुकी है। बताया जा रहा है कि इसे दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता हैं।

Dhurandhar 2 OTT Release: डायरेक्टर आदित्य धर की स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और कुछ नए बैंचमार्क भी बनाएं। रणवीर सिंह की ये फिल्म इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को देखने के लिए पहले ही दिन दर्शकों का सैलाब थिएटर्स में उमड़ पड़ा था। अब फिल्म ने ओटीटी पर दस्तक दे दी हैं। बता दें कि वैसे तो इसे 15 मई को स्ट्रीम होना था, लेकिन ताजा जानकारी की मानें तो ये 14 मई की रात को ही ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई। फैन्स ये खबर सुनते ही खुशी से उछल पड़े हैं। वो दर्शक ज्यादा उत्साहित है, जो किसी वजह से फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देख पाए। बता दें कि एक नहीं बल्कि 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई है। पढ़ते हैं पूरी डिटेल...

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का अनकट वर्जन OTT पर

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई। आपको बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म भारत और विदेशों में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है। विदेशों में धुरंधर 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, जबकि भारत में इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा। बता दें कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर 14 मई की रात को ही स्ट्रीम कर दी गई जबकि इसकी स्ट्रीमिंग डेट 15 मई तय हुई थी। ताजा जानकारी की मानें तो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला फिल्म का वर्जन ज्यादा इंटेंस और अनकट के साथ सस्पेंस से भर होगा। इसमें ऐसे सीन और डायलॉग्स भी होंगे जिन्हें सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया था। फिल्म का ओटीटी वर्जन सिनेमाघरों में दिखाई गई फिल्म से लंबा होगा। सिनेमाघरों में फिल्म की लंबाई 3 घंटे 49 मिनट थी, वहीं ओटीटी वर्जन करीब 3 घंटे 52 मिनट का होगा।

ये भी पढ़ें.. Pati Patni Aur Woh Do की तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ कितनी-कौन सबसे ज्यादा अमीर?

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस गदर मचाया था। फिल्म ने शुरुआती डेढ़ महीने तक ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म की रिलीज को 57 दिन हो गए हैं। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने 57 दिन में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1144.56 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1369.84 करोड़ हो गया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1796.51 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले वीकेंड 674.17 करोड़ कमाए थे। दूसरे वीकेंड इसकी कमाई 263.65 करोड़ थी। सातवें वीकेंड इसका कलेक्शन 5.58 करोड़ रहा। अब फिल्म की कमाई करोड़ों की लाखों में ही रही है। 57वें दिन फिल्म ने 35 लाख का बिजनेस किया।

ये भी पढ़ें.. Madhuri Dixit Dance Numbers: माधुरी दीक्षित के डांस नंबर वाली 6 फिल्मों का धमाका, हर एक ने कूटे नोट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Aakhri Sawal Movie Review: कैसी है संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल'? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
Pati Patni Aur Woh Do Review: रिश्तों की उलझन में कॉमेडी का डोज, जोरदार है आयुष्मान खुराना की फिल्म