Pati Patni Aur Woh Do Review: रिश्तों की उलझन में कॉमेडी का डोज, जोरदार है आयुष्मान खुराना की फिल्म

Published : May 15, 2026, 12:42 PM IST
pati patni aur woh do review in hindi kaisi he ayushmann khurrana sara ali khan ki movie

सार

Pati Patni Aur Woh Do Review: आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की ये फिल्म कॉमेडी से भरी पड़ी है। इसमें आयुष्मान के साथ रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, कमाई के आंकड़े आने के बाद पता चलेगा।  

Pati Patni Aur Woh Do Review Hindi: डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की मोस्ट अवेटेड फिल्म पति पत्नी और वो दो शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ये फिल्म 2019 में आई पति पत्नी और वो का सीक्वल है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। शुक्रवार को आई फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। पढ़ते हैं कैसी फिल्म...

क्या है फिल्म Pati Patni Aur Woh Do की कहानी

मुदस्सर अजीज द्वारा लिखित-निर्देशित फिल्म पति पत्नी और वो दो एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है, जो अपनी अनोखी कहानी और हल्की-फुल्की मजाक-मस्ती से भरी पड़ी है। रिश्तों की उलझनों और हंसी से भरपूर इस फिल्म में कई ट्विस्ट भी देखने को मिले। बात फिल्म की कहानी की करें तो इसमें दिखाया कि प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) एक ईमानदार फॉरेस्ट ऑफिसर है, जो अपनी पत्रकार पत्नी अपर्णा पांडे (वामिका गब्बी) के साथ शादीशुदा जिंदगी एन्जॉय कर रहा है। लेकिन प्रजापति पांडे की जिंदगी में तब बवाल मचता है जब वो अपनी कॉलेज फ्रेंड चंचल कुमारी (सारा अली खान) का नकली बॉयफ्रेंड बन जाता है। चंचल ऐसा इसलिए चाहती है ताकि वो अपने असली प्रेमी से मिल सके। इसके बाद कहानी में झूठ, शक और अजीबो-गरीब गलतफहमियों का जाल बुनता जाता है। वहीं अपर्णा की वजह से हालात और बिगाड़ जाते हैं। बीच में उसकी दोस्त नीलुफर (रकुल प्रीत सिंह) भी इस पूरे झलेमे में फंस जाती है। आपस में पैदा हुई गलतफहमियां क्या सुलझती है, क्या सबकुछ ठीक हो जाता है... ये जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।

ये भी पढ़ें.. Pati Patni Aur Woh Do की तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ कितनी-कौन सबसे ज्यादा अमीर?

Pati Patni Aur Woh Do की स्टार कास्ट परफॉर्मेंस

फिल्म पति पत्नी और वो दो की स्टार कास्ट के काम की बात करें तो सारा अली खान ने अपनी अदायगी से दिल जीत लिया। फिल्म में उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। बता दें कि सारा फिल्म में सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज है। फिल्म के पहले पार्ट को उन्होंने पूरी तरह कब्जा कर रखा है। आयुष्मान खुराना के साथ उनकी केमिस्ट्री भी बेहद शानदार रही। आयुष्मान प्रजापति पांडे के किरदार में पूरी तरह से परफेक्ट लगे। वामिका गब्बी का रोल काफी नेचुरल रहा। रकुल प्रीत सिंह ने भी अपने किरदार को शानदार तरीके से निभाया। ओवरऑल बात करें तो तकरीबन सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से निभाया है।

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा है डायरेक्शन और म्यूजिक

फिल्म पति पत्नी और वो दो के डायरेक्शन की बात करें तो मुदस्सर अजीज का काम शानदार दिखा। वहीं, निनाद खानोलकर की एडिटिंग भी तारीफ करने लायक है। केतन सोढ़ा का बैकग्राउंड म्यूजिक हर सीन्स पर असर डालता है। बता दें कि फिल्म में ढेर संगीतकार है, इसमें राजेश रोशन, रोचक कोहली, तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्लाह, अरसलान निजामी, नीलकमल, टोनी कक्कड़, लीजो जॉर्ज, बादशाह और देव सडाना शामिल हैं।

ये भी पढ़ें.. Madhuri Dixit Dance Numbers: माधुरी दीक्षित के डांस नंबर वाली 6 फिल्मों का धमाका, हर एक ने कूटे नोट

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pati Patni Aur Woh Do की तीनों हसीनाओं की नेटवर्थ कितनी-कौन सबसे ज्यादा अमीर?
Bhooth Bangla बनी अक्षय कुमार की छठी सबसे कमाऊ फिल्म, टॉप 5 में ये मूवीज शामिल