Dhurandhar 2 : 5 दिन 800 करोड़+ कमाने वाली 'धुरंधर 2' देखकर क्या बोले रजनीकांत?

Published : Mar 24, 2026, 08:19 AM ISTUpdated : Mar 24, 2026, 08:21 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, साउथ इंडियन सिनेमा से भी इसे जमकर प्यार मिल रहा है। अब सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म की जमकर तारीफ की है और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया है।

PREV
15
रजनीकांत ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ़

सुपरस्टार रजनीकांत ने 'धुरंधर 2' देखने के बाद X पर इसका रिव्यु करते हुए लिखा, "क्या फिल्म है... धुरंधर 2 !!! आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप!!! रणवीर सिंह और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हर भारतीय के लिए यह फिल्म जरूर देखने लायक है। जय हिंद।"

25
साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री हुई 'धुरंधर 2' की फैन

रजनीकांत से पहले साउथ के कई सितारे दिल खोलकर 'धुरंधर 2' की तारीफ़ कर चुके हैं। इनमें डायरेक्टर एस.एस. राजामौली, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, नागार्जुन, वेंकटेश दग्गुबती, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और काजल अग्रवाल आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 First Monday Collection में बनी नं. 1, देखें टॉप 6 में कौन-कौन सी फ़िल्में?

35
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले सोमवार को लगभग 65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जिसके चलते इसकी भारत में कुल कमाई करीब 519.12 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए पहुंच गया।

45
प्रीव्यू से ही 'धुरंधर 2' ने मचाया धमाका

'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई है। इससे एक दिन पहले 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू हुए थे। इस दौरान यह फिल्म तकरीबन 12735 शोज में दिखाई गई और इसने इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े पेड प्रीव्यू का रिकॉर्ड बनाते हुए 43 करोड़ रुपए कमा डाले। खास बात यह है कि प्रीव्यू वाले दिन इसके कई शो कैंसिल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें : सबसे तेज़ 700 करोड़ कमाने वाली 5 फ़िल्में, 'धुरंधर 2' नहीं तोड़ पाई इस फिल्म का रिकॉर्ड

55
'धुरंधर 2' टार्गेट 2000 करोड़ क्लब में एंट्री

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह जल्द ही ग्लोबल रैंकिंग में ऊपर पहुंच सकती है। इसकी नजर वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ क्लब पर है, जिसमें अभी सिर्फ एक फिल्म आमिर खान स्टारर 'दंगल' शामिल है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories